scriptगुजरात के चार जोन में राहुल गांधी कर सकते हैं रैलियां | Rahul gandhi to be held rally in four zone | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात के चार जोन में राहुल गांधी कर सकते हैं रैलियां

 प्रियंका गांधी की भी होंगी सभाएं

अहमदाबादMar 14, 2019 / 10:45 pm

Pushpendra Rajput

rahul gandhi

गुजरात के चार जोन में राहुल गांधी कर सकते हैं रैलियां

अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव की बिगूल बजने के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी मूड़ में आ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देश के अलग-अलग राज्यों रैलियां कर कांग्रेस में जान फूंक रहे हैं। गुजरात में भी 23 अप्रेल को लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मार्च और अप्रेल में राहुल गांधी गुजरात के सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात समेत चार जोनों में चार से ज्यादा रैलियां कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी भी रैलियां संबोधित कर सकते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुताबिक गुजरात के वलसाड और गांधीनगर में भी राहुल गांधी दो रैलियां कर चुके हैं। अब अगला फोकस सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में हो सकता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राज्य के चार जोनों में पांच से ज्यादा रैली और रोड शो कर सकते हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है, जिसमें चुनाव को लेकर भी रणनीति बनी है। हाल ही में गांधीनगर के अडालज में हुई जय जवान जय किसान जन संकल्प रैली और सीडबल्यूसी की बैठक में प्रियंका गांधी ने शिरकत की, जिसमें वे आकर्षण का केन्द्र रहीं। प्रियंका संभवत: सौराष्ट्र में रैली कर सकती हैं। इससे पूर्व वे सोमनाथ मंदिर दर्शन करेंगी। गुजरात में राहुल का विशेष ध्यान दे रहे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गुजरात में बेहतर प्रदर्शन रहा। राहुल गांधी की सभाएं हो सकती हैं। पिछले दिनों ही वलसाड में राहुल की रैली हो चुकी हैं।

Home / Ahmedabad / गुजरात के चार जोन में राहुल गांधी कर सकते हैं रैलियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो