scriptMumbai heavy rain: मुंबई में भारी बारिश थमा रेल यातायात | Railway traffic affected due to heavy rain in mumbai | Patrika News
अहमदाबाद

Mumbai heavy rain: मुंबई में भारी बारिश थमा रेल यातायात

13 ट्रेनें रद्द, 11 ट्रेनें आंशिक रद्द

अहमदाबादJul 02, 2019 / 09:55 pm

Pushpendra Rajput

indian train

Mumbai heavy rain: मुंबई में भारी बारिश थमा रेल यातायात

अहमदाबाद. भारी बारिश के चलते सोमवार को मुंबई से अहमदाबाद के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा। तेरह ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं ग्यारह ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रही। एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
ये ट्रेनें रहीं रद्द
ट्रेन संख्या 129२२/12921 सूरत-मुंबई सेन्ट्रल फ्लाइंग रानी, ट्रेन संख्या 59024/59023 वलसाड-मुंबई सेन्ट्रल फास्ट पैसेंजर, ट्रेन संख्या 12009/12010 मुंबई सेन्ट्रल- अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेन्ट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 69164 दहाणु रोड-पनवेल मेमू, ट्रेन संख्या 69174 दहाणु रोड-बोरीवली मेमू, ट्रेन संख्या 69149 विरार-भरूच पैसेंजर, ट्रेन संख्या 69139 बोरीवली-सूरत मेमू, ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस-वापी पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59045 बांद्रा टर्मिनस- सूरत इन्टरसिटी, ट्रेन संख्या 69165 पनवेल-वसई रोड मेमू, ट्रेन संख्या 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस इन्टरसिटी, ट्रेन संख्या 19034 अहमदाबाद – वलसाड गुजरात क्विन।
ट्रेनें अंशत: रद्द
ट्रेन संख्या 12932-अहमदाबाद- मुंबई सेन्ट्रल डबल डेकर को वलसाड में रोका गया, जिसे ट्रेन संख्या 12931 के तौर पर वापस रवाना हुई। ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद-मुंबई सेन्ट्रल कर्णावती एक्सपे्रस को वलसाड में रोका गया, जो ट्रेन संख्या 12933 के तौर पर वलसाड से वापस अहमदाबाद रवाना हुई। ट्रेन संख्या 12980 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस को वापी में रोका गया, जिसे ट्रेन संख्या 12979 के तौर पर शाम 7.12 बजे वापी से रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 19116 भुज-दादर एक्सप्रेस को दहाणु रोड पर रोका गया, जिसे ट्रेन संख्या 19115 के तौर पर दहाणु रोड से दोपहर 4.47 बजे रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस को सूरत में रोक दियागया, जिसे ट्रेन संख्या 12480 के तौर पर सूरत से शाम 5.20 बजे रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 14707 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस को दहाणु रोड पर रोका गया, जो ट्रेन संख्या 14708 के तौर पर शाम 5.12 बजे दहाणु रोड से रवाना हुई। वहीं ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-मुंबई सेन्ट्रल गुजरात मेल को बोरीवली पर रोका गया। ट्रेन संख्या 22473 बीकानेर-बांद्रा सुपरफास्ट एख्सप्रेस को नवसारी पर रोका गया, जो ट्रेन संख्या 22474 के तौर पर अपराह्न 5.40 बजे नवसारी से रवाना हुई। ट्रेन संख्या 61002/61001 डोम्बीवली-वसई रोड डेमू को बोइसर -वसई रोड पर रद्द किया। ट्रेन संख्या 59038 सूरत-विरार को दहाणु में रोका गया। ट्रेन संख्या 59440 अहमदाबाद-मुंबई सेन्ट्रल को वापी में रोका गया।
विलंब से रहीं
ट्रेन संख्या 19023 मुंबई सेन्ट्रल-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस सुबह 7.25 बजे के बजाय 8.25 बजे रवाना हुई। वहीं ट्रेन संख्या 19025 मुंबई सेन्ट्रल-पोरबंदर सौराष्ट्र को सुबह 8.20 बजे के बजाय सुबह 9.20 बजे रवाना हुई। ट्रेन संख्या 11104 बांद्रा टर्मिनस-झांसी एक्सप्रेस सुबह 5.10 बजे के बजय सुबह 8.20 बजे रवाना हुई। ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेन्ट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सुबह 5.10 के बजाय सुबह 8 बजे रवाना हुई। वहीं ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेन्ट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.50 बजे के बजाय शाम 7.40 बजे रवाना हुई।

Home / Ahmedabad / Mumbai heavy rain: मुंबई में भारी बारिश थमा रेल यातायात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो