scriptसंघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मानसून की सक्रियता बरकरार | Rain in silvasa | Patrika News
अहमदाबाद

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मानसून की सक्रियता बरकरार

24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहेगा

अहमदाबादSep 25, 2020 / 07:01 pm

Gyan Prakash Sharma

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मानसून की सक्रियता बरकरार

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मानसून की सक्रियता बरकरार

सिलवासा. विदाई के समय बादल फिर से सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को दिनभर बरसात होती रही। बारिश के दौरान कई बार तेज हवा के झोंके भी आए। बारिश के कारण सुर्यदेव पूरे दिन बादलों की ओट में छिपे रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बाढ़ नियंत्रण केन्द्र ने दिन में 27.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है। अब तक सिलवासा में 2350 मिमी व खानवेल में 2325 मिमी बारिश हो चुकी है।
संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में दो दिन से बरसात का दौर जारी है। मधुबन डेम पानी से ऊपरी सतह तक भर गया है। डेम में पानी संग्रहण की क्षमता समाप्त हो गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार डेम का जलस्तर 79.50 मीटर पहुंच गया है। विदाई के दौरान मौसम के बदले मिजाज से दमणगंगा, साकरतोड़ व डुंगरीखाड़ी नदियों का जलस्तर पुन: बढऩे लगा है। सुरंगी कोजवे पर पानी की चादर चलने लगी है। बारिश से धान के खेतों में फायदा हुआ है। दपाड़ा, रखोली, किलवणी सायली, खानवेल, रूदाना, सिंदोनी, मांदोनी, आंबोली, खेरड़ी, कौंचा, दुधनी, खेरड़बारी, बिलदरी, अंबाबारी, वेलुगाम, सुरंगी में दिनभर वर्षा हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि सितम्बर के अंतिम पखवाड़े में मानसून सक्रिय रहने से फसलों के लिए गुणकारी है। इस बारिश से फसलें अच्छी तरह पक जाएंगी।
डेम में पानी की आवक

बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के अनुसार मधुबन डेम का जलस्तर 79.50 मीटर पहुंच गया है। डेम में पानी की आवक जारी है। सूचना के अनुसार डेम में 3790 क्यूसेक की दर से पानी संग्रह जारी है। डेम का अधिकतम जलस्तर 82.40 मीटर है। एफआरएल की ग्रोस केपीसिटी 524.86 एमसीएम है। गत वर्ष खानवेल सबसे अधिक वर्षा 3779 मिमी व सिलवासा में 3436 मिमी रिकॉर्ड की गई थी।

Home / Ahmedabad / संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मानसून की सक्रियता बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो