scriptबारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, धान की फसल खराब होने की आशंका | Rain in Silvasa, paddy crop, | Patrika News
अहमदाबाद

बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, धान की फसल खराब होने की आशंका

सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ से वाहन चालकों को परेशानी
 

अहमदाबादDec 12, 2020 / 09:26 pm

Gyan Prakash Sharma

बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, धान की फसल खराब होने की आशंका

बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, धान की फसल खराब होने की आशंका

सिलवासा. क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बेमौसमी बारिश से खेत-खलिहानों में धान की फसल खराब हो रही है। शुक्रवार की तरह शनिवार को अलसुबह 5 बजे से इंद्रदेव ने फिर झड़ी लगा दी। सावन जैसी बारिश के चलते कामकाजी महिला-पुरुष छाता व बरसाती कोट लेकर घरों से निकले। शहर की सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ बढऩे से वाहन चालकों को परेशानियों से गुजरना पड़ा। बारिश के चलते मौसमी बीमारियों ने जकडऩा शुरू कर दिया है।

अंचल के पर्वतीय क्षेत्र खानवेल, दुधनी, कौंचा, मांदोनी, सिंदोनी, रूदाना में हल्की बारिश हुई है। बारिश के कारण मौसम के तापमान में काफी गिरावट आई है। दिन का अधिकम तापमान 25 डिग्री रहा जो रात को गिरकर 12 डिग्री तक चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार गत 24 घंटे में सिलवासा में 26.8 तथा खानवेल में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को रिमझिम के बीच ठंडी हवा से मौसम सर्द हो गया। सर्दी बढऩे से बाजार व सड़कों पर लोग स्वेटर, जरकीन, गर्म कपड़े पहने दिखे। बारिश से एक और मायूसी तथा दूसरी ओर दिख रही है खुशी। बारिश से आम के पेड़ों पर नुकसान तो चना, सरसों, गेहूं की फसल को फायदा पहुंचाएगी। किसानों का कहना यह भी है कि लगातार बादल छाए रहने की वजह से दलहनी फसलों में कीट संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

Home / Ahmedabad / बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, धान की फसल खराब होने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो