scriptअमित शाह, स्मृति ईरानी की जीत से राज्यसभा की दो सीटें होंगी रिक्त | Rajya Sabha seat of Amit Shah Smriti Irani will be vacant | Patrika News
अहमदाबाद

अमित शाह, स्मृति ईरानी की जीत से राज्यसभा की दो सीटें होंगी रिक्त

-दोनों अगस्त 2017 में उपरी सदन के लिए हुए थे निर्वाचित

अहमदाबादMay 25, 2019 / 01:24 am

Uday Kumar Patel

Amit Shah, BJP, Smriti Irani

अमित शाह, स्मृति ईरानी की जीत से राज्यसभा की दो सीटें होंगी रिक्त

अहमदाबाद. गुजरात से राज्यसभा की दो सीटें रिक्त होंगी। इसका कारण यह है कि राज्यसभा के दो वर्तमान सदस्यों-अमित शाह और स्मृति ईरानी-ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जहां गांधीनगर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीते हैं वहीं ईरानी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दी।
शाह और ईरानी दोनों गुजरात से राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अगस्त 2017 में राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दोनों नेताओं की राज्यसभा की सदस्यता अगस्त 2023 तक रहेगी, लेकिन सीधे जनता से चुने जाने के कारण वे राज्यसभा की जगह लोकसभा का प्रतिनिधित्व करना ज्यादा पसंद करेंगे।
फिलहाल गुजरात से राज्यसभा के कुल 11 सांसद हैं। इनमें 7 भाजपा और 4 कांग्रेस के हैं। राज्य से अन्य राज्यसभा सांसदों में भाजपा के चुनीभाई गोहेल, शंभू प्रसाद टुंडिया, लाल सिंह वडोदरिया, मनसुख मांडविया और पुुरुषोत्तम रूपाला है। मांडविया व रूपाला अब तक केन्द्रीय मंत्री थे।
कांग्रेस से उपरी सदन के सदस्यों में अहमद पटेल, नारण राठवा, अमी याग्निक और मधुसूदन मिस्त्री हैं।
अगले वर्ष अप्रेल महीने में भाजपा के गोहेल, टुंडिया, वडोडरिया तथा कांग्रेस के मिस्त्री का कार्यकाल पूरा होगा।

Home / Ahmedabad / अमित शाह, स्मृति ईरानी की जीत से राज्यसभा की दो सीटें होंगी रिक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो