बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद का झोंका आ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर बस से टकरा गया। घटना के बाद हाइवे पर भारी अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय व वहां से जा रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बुरी तरह से वाहन में फंस गए थे और क्रेन के जरिए उन्हें निकालना पड़ा। घायलों को वलसाड के अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। बस के यात्रियों ने बताया कि घटना से दस मिनट पहले ही लोगों ने चाय-नाश्ता किया था। जिस समय घटना हुई सभी लोग जाग रहे थे यदि सो रहे होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।