scriptसरदार पटेल की प्रतिमा नेहरू को नीचा दिखाने को नहीं बनाई: मोदी | Sardar Patel's Statue of Unity not meant to disrespect Nehru: Modi | Patrika News
अहमदाबाद

सरदार पटेल की प्रतिमा नेहरू को नीचा दिखाने को नहीं बनाई: मोदी

-प्रधानमंत्री का अमरेली की चुनावी सभा में कांग्रेस पर प्रहार

अहमदाबादApr 18, 2019 / 06:05 pm

Uday Kumar Patel

Narendra Modi, Statue of unity, Nehru

सरदार पटेल की प्रतिमा नेहरू को नीचा दिखाने को नहीं बनाई: मोदी

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा -स्टेच्यू ऑफ यूनिटी-पंडित नेहरू को नीचा दिखाने के लिए नहीं बनाई गई। सरदार पटेल का कद इतना ऊंचा था कि दूसरे को नीचा दिखाने के लिए किसी को मेहनत करने की जरूरत ही नहीं है।
गुरुवार को अमरेली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार की प्रतिमा उनके लिए श्रद्धा का विषय है, लेकिन सरदार पटेल का देश पर कर्ज है। अंग्रेज इस देश का बिखराव करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने देश को एक किया। इसलिए सरदार का ऋण चुकाने और आने वाली पीढिय़ों को सरदार की प्रेरणा मिलते रहने के लिए सरदार का स्मारक बनाया गया है। पटेल की मृत्यु के इतने वर्ष भी उनकी प्रतिमा देखने के लिए लाइन लगती हो तो इससे ज्यादा गर्व की बात क्या हो सकती है?
गुजराती भाषा में संबोधन करते हुए उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपको गर्व नहीं महसूस होता जब आप गूगल में विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का सर्च करते समय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और गुजरात का नाम देखते हो?

Home / Ahmedabad / सरदार पटेल की प्रतिमा नेहरू को नीचा दिखाने को नहीं बनाई: मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो