scriptसौराष्ट्र के अधिकांश भागों में 10 डिग्री तक कम हुआ तापमान | Saurastra, rain, temperature, Cloudy, | Patrika News
अहमदाबाद

सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में 10 डिग्री तक कम हुआ तापमान

अहमदाबाद मेें छह डिग्री तक की कमीआज भी भारी बारिश की चेतावनी

अहमदाबादJul 07, 2020 / 10:47 pm

Omprakash Sharma

सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में 10 डिग्री तक कम हुआ तापमान

सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में 10 डिग्री तक कम हुआ तापमान

अहमदाबाद. राज्य में मानसूनी बारिश के चलते मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही का सिलसिला यथावत रहा। जिसके चलते गर्मी से राहत मिली है। अहमदाबाद शहर में ही पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में छह डिग्री तक की कमी आई है। जबकि सौराष्ट्र के कई शहरों में 10 से 11 डिग्री तक की कमी आई है। राज्य के सौराष्ट्र रीजन के कुछ भागों मेें बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों 40 डिग्री के आसपास पहुंचे अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 33 डिग्री के आसपास रहा। जबकि सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में तापमान में 10 से 12 डिग्री तक की कमी आई है। सौराष्ट्र के सबसे बड़े शहर राजकोट में मंगलवार को अधिकत तापमान 28.9 डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया। पिछले दिनों शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। राज्य के सुरेन्द्रनगर का तापमान पिछले दिनों के मुकाबले 10 डिग्री तक कम हुआ है। मंगलवार को वडोदरा का अधिकतम तापमान 31.4, सूरत का 31, गांधीनगर का 33.5 एवं भुज काअधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है।
अहमदाबाद शहर में मंगलवार को हवा में आद्र्रता की मात्रा 87 फीसदी तक रही जिससे उमसभरी गर्मी भी महसूस हुई। हालांकि बादलों के कारण धूप से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को सौराष्ट्र के जामनगर, पोरबंदर, द्वारका एवं कच्छ जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। अन्य कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Home / Ahmedabad / सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में 10 डिग्री तक कम हुआ तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो