scriptSea-Plane: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच होगी सी-प्लेन की पहली उड़ान | Sea plane, Sabaramati riverfront, kevadia, statue of unity, | Patrika News
अहमदाबाद

Sea-Plane: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच होगी सी-प्लेन की पहली उड़ान

Sea plane, Sabaramati riverfront, kevadia, statue of unity,

अहमदाबादOct 28, 2020 / 10:45 pm

Uday Kumar Patel

Sea-Plane: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच होगी सी-प्लेन की पहली उड़ान

Sea-Plane: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच होगी सी-प्लेन की पहली उड़ान

सी-प्लेन गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और के बीच पहली उड़ान भरेगा। इसमें 30 मिनट का समय लगेगा।

स्पाइस जेट के मुताबिक सी-प्लेन अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगा और 10 बजकर 45 मिनट पर केवडिया पहुंचेगा। इसके बाद केवडिया से अपराह्न 11:45 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। अहमदाबाद से दोपहर बाद 12:45 बजे फिर दूसरी उड़ान निकलेगी जो सवा एक बजे केवडिया पहुंचेगी। फिर दोपहर बाद सवा तीन बजे ये केवडिया से निकलकर 3:45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
गुजरात के अलावा सी-प्लेन का यह ट्रायल नागपुर और गुवाहाटी में हो चुके हैं। इसके अलावा दूसरे चरण में मुंबई के गिरगाम चौपाटी में भी यह ट्रायल हो चुका है।

भारतीय विमानन इतिहास का अहम दिन
सी-प्लेन का लॉन्च होना भारतीय विमानन इतिहास का एक अहम दिन होगा। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट व केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सिर्फ आधा घंटा लगेगा। सी-प्लेन देश में रिजनल कनेक्टिविटी के लिए एक नया अध्याय खोलेगा।
अजय सिंह, सीएमडी, स्पाइस जेट

Home / Ahmedabad / Sea-Plane: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच होगी सी-प्लेन की पहली उड़ान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो