scriptसंस्कारी समाज निर्माण में वैष्णव आचार्य व संप्रदाय का अहम योगदान-रूपाणी | Significant contribution of Vaishnava - Rupani | Patrika News
अहमदाबाद

संस्कारी समाज निर्माण में वैष्णव आचार्य व संप्रदाय का अहम योगदान-रूपाणी

श्रीगोवर्धननाथ हवेली रजत जंयती समारोह

अहमदाबादFeb 08, 2018 / 11:24 pm

Omprakash Sharma

Significant contribution of Vaishnava

file photo

संस्कारी समाज निर्माण में वैष्णव आचार्य व संप्रदाय का अहम योगदान-रूपाणी
अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि वैष्णव संप्रदाय और वैष्णव आचार्यों ने संस्कारित समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे गुरुवार को गांधीनगर स्थित श्रीगोवर्धननाथ हवेली के रजत जंयती समारोह में बोल रहे थे।
वैष्णव आचार्य व्रजराज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मंगल महोत्सव के मुख्य अतिथि रूपाणी ने कहा कि वैष्णव संप्रदाय कोई जाति नहीं बल्कि सुसंस्कृत समाज है। उन्होंने कहा कि हवेली और वैष्णव आचार्य नागरिकों में संस्कारों का निर्माण करते हैं। इतना ही नहीं संस्कृति-धर्म और राष्ट्र चिन्तन के प्रति भी जागरुक करते हैं। उन्होने वैष्णव समाज को देश के विकास में भी महत्वपूर्ण बताया। महोत्सव में भक्ति संगीत संध्या का भी आयोजन हुआ। हवेली में ५६ भोग का भी आयोजन किया गया।
बादल छंटने से फिर बढ़ा सर्दी का जोर
नळिया में सात व अहमदाबाद में चार डिग्री तक लुढ़का पारा
अहमदाबाद. प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। नळिया में सात डिग्री तो अहमदाबाद शहर में लगभग चार डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान कम हुआ है। जिसकी वजह से सर्दी में आंशिक वृद्धि हुई है।
पिछल दिनों बादलों की वजह से मौसम में परिर्तन देखा गया। बादलों के छंटते ही फिर से तापमान में कमी आई है। गुरुवार को कच्छ के नळिया का तापमान ८.२ डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम था। पिछले दिनों यहां का तापमान १५ डिग्री सेन्टीग्रेड को भी पार कर गया। अहमदाबाद में गुरुवार को तापमान लगभग तेरह डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। जिसके कारण सर्दी में वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों में महानगर का न्यूनतम तापमान १६ से १७ डिग्री तक दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों की तुलना में पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान कम हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में आंशिक कमी आ सकती है।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
नळिया ०८.२
अहमदाबाद १३.२
गांधीनगर १४.०
राजकोट १४.६
वडोदरा १५.६
सूरत १७.०
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो