scriptनोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर कसा तंज | Sinha attacked on modi govt. for demonatisation | Patrika News
अहमदाबाद

नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर कसा तंज

 मोदी को तानाशाह करार दिया

अहमदाबादApr 20, 2019 / 10:49 pm

Pushpendra Rajput

sinha

नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर कसा तंज

वडोदरा. कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तानाशाह और झूठ बोलने वाला करार दिया। सिन्हा वडोदरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत पटेल के समर्थन में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में भाजपा की दो सीटें थीं तब भाजपा से जुड़े थे। कई वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ जनहित कार्य किए। अटलजी हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेते थे, लेकिन नरेन्द्र मोदी के राज में मनमाफिक निर्णय लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जब इस तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज उठाई तो आवाज को दबाने का प्रयास शुरू किया गया। बागी करार दिया गया। यदि देशवासियों के हित में बात करने वाले को बागी माना जाता हो तो वे बागी हैं।
सिन्हा ने कहा कि वडोदरा अब तक शंघाई नहीं बना, लेकिन स्मार्ट सिटी की बातें की जा रही हैं। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बातें की गई थीं, लेकिन अब तक एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना। इस मौके पर कांग्रेस के नेता सत्यजीत गायकवाड, चन्द्रकांत भथ्थू, ऋत्विज जोशी, चिराग झवेरी, मौलिन वैष्णव, नरे्नद्र रावत समेत कई नेता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो