scriptVideo : गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना | Special prayers in churches | Patrika News
अहमदाबाद

Video : गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना

Special Prayer, Church, Celebrated Christmas, Gujarat News

अहमदाबादDec 25, 2019 / 05:09 pm

Gyan Prakash Sharma

Celebrated Christmas

Video : गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना,Video : गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना

अहमदाबाद. अहमदाबाद-गांधीनगर सहित गुजरातभर में बुधवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस (क्रिसमस) धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।


अहमदाबाद में रायखड़, एलिसब्रिज, मणिनगर , गुजरात कॉलेज क्षेत्र जैसे प्रमुख गिरजाघरों में बुधवार को दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। क्रिसमस के चलते मंगलवार रात से ही गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग सजधज कर आने लगे।
मणिनगर स्थित मेथोडिस्ट गिरजाघर में सुबह से ही लोगों का उमडऩा शुरू हो गया, जो लगभग दिनभर जारी रहा। सुबह विशेष प्रार्थना के दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे और प्रार्थना की। बाद में एक-दूसरे को बधाइयां दी। यह सिलसिला बुधवार देर रात तक जारी रहा।

क्रिसमस के अवसर पर जगह-जगह सांताक्लॉज बच्चों सहित बुजुर्गों के आकर्षण का केन्द्र रहे। शहर में जगह-जगह यीशु की झांकियां एवं क्रिसमस ट्री सजाए गए। जगह-जगह मदर मैरी और यीशु की झांकियां सजाई गईं तथा क्रिसमस ट्री सजाए गए।

Home / Ahmedabad / Video : गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो