scriptपीपळी में गणेश विसर्जन के दौरान गुटीय संघर्ष | struggle during Ganesh immersion in Pipali | Patrika News
अहमदाबाद

पीपळी में गणेश विसर्जन के दौरान गुटीय संघर्ष

डीजे बजाने के मामले में पथराव

अहमदाबादSep 23, 2018 / 11:35 pm

Gyan Prakash Sharma

Case of DJ play

पीपळी में गणेश विसर्जन के दौरान गुटीय संघर्ष

आणंद. जिले की बोरसद तहसील के पीपळी गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मस्जिद के पास डीजे बजाने के मामले में हुए झगड़े ने गुटीय रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों गुट हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। जिसके चलते तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने भीड़ को बिखेरकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पीपळी गांव में रविवार दोपहर को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान मस्जिद के निकट कुछ लोगों ने जोर से डीजे बजाया और पटाखे फोड़े। इस मामले में झगड़ा होने से पथराव शुरू हो गया। पथराव के चलते मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूट गए। विसर्जन यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने से भादरण पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
वडेली में भी गुटीय संघर्ष
आणंद. जिले की बोरसद तहसील के वडेली गांव में भी गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान घरों में भी तोडफ़ोड़ की गई।
विसर्जन यात्रा रामदेवजी मंदिर के निकट से गुजर रही थी। इस दौरान रंजिश के चलते कुछ कहासुनी होने से दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। भादरण पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
डांट से क्षुब्ध पुत्र ने की पिता की हत्या!
वडोदरा. जिले की डभोई तहसील के सीमळिया वसाहत में डांट से क्षुब्ध पुत्र के हाथों पिता की हत्या का मामला सामने आया है।
हत्या की वारदात सीमळिया गांव में शनिवार रात की है। नई वसाहत निवासी रामसिंह मोहनभाई तड़वी (५५) ने पुत्र राजेन्द्र को कहा था कि ‘कोई काम-धंधा क्यों नहीं करता है। इधर-उधर घूमने की बजाय कोई मजदूरी की तलाश कर’। पिता की इस सलाह से आक्रोशित राजेन्द्र ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया, जिसमें जख्मी रामसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डभोई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Ahmedabad / पीपळी में गणेश विसर्जन के दौरान गुटीय संघर्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो