scriptरखियाल से गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार | Three accused arrested with 1200 kg beef | Patrika News
अहमदाबाद

रखियाल से गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

12 सौ किलो गोमांस जब्त, दो लोडिंग रिक्शा भी बरामद
 

अहमदाबादApr 14, 2019 / 10:16 pm

nagendra singh rathore

crime

रखियाल से गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर के जोन पांच के पुलिस उपायुक्त अक्षयराज मकवाणा की स्क्वॉड ने रखियाल थाना इलाके में गरीबनगर चार रास्ते के पास से 12 सौ किलोग्राम गोमांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोडिंग रिक्शा में गोमांस को लाया गया था। उन रिक्शा को भी जब्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में बापूनगर सुंदरमनगर नूरानी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद बाबू बेलीबा कुरैशी (४०), रखियालरोड नूरनगर निवासी तबसीरआलम राजपूत (३८), नरोडा पाटिया महाजनियावास निवासी मोहम्मद कुरैशी (२०) शामिल हैं। इनके पास से 12 सौ किलो गोमांस बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख ८० हजार रुपए है।
इस मामले में दो अन्य आरोपियों की लिप्तता का पता चला है। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जोन पांच की स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि बापूनगर सुंदरमनगर निवासी गोमांस का व्यापार करता है। वह और रखियाल निवासी अमजदहुसैन राजपूत रामोल निवासी अकील कुरैशी से गोमांस मंगवाकर अन्य बेचने वालों तक पहुंचाते हैं। अभी भी गोमांस का ऑर्डर दिया गया है। जिसके चलते गोमांस लेकर दो बंदबॉडी के लोडिंग रिक्शा रखियाल गरीबनगर चार रास्ते के पास पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गोमांस बरामद किया।

Home / Ahmedabad / रखियाल से गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो