scriptतोगडिय़ा और क्राइम ब्रांच की बातें विरोधाभासी! | Togadia and crime branch talk Different | Patrika News

तोगडिय़ा और क्राइम ब्रांच की बातें विरोधाभासी!

locationअहमदाबादPublished: Jan 16, 2018 11:09:02 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त की पत्रकार वार्ता..’निजी कार्य का कहकर काफिले से हुए अलग : भट्ट

VHP
अहमदाबाद. शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त जे. के. भट्ट ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा की प्रेस वार्ता के बाद मंगलवार शाम पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अब तक की तात्कालिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर बात करते हुए कहा कि तोगडिय़ा रविवार रात १.०५ बजे वीएचपी कार्यालय पहुंचे थे, जहां से दूसरे दिन ढाई बजे आने की बात कही थी। सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे वे कार्यालय से बाहर हो गए थे। उन्होंने एसआरपी के जवान विक्रमसिंह का हवाला देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त भट्ट ने कहा कि निजी कार्य के लिए बाहर जाने की बात कहकर तोगडिय़ा काफिले से अलग हुए।
क्राइम ब्रांच के अनुसार प्रवीण तोगडिय़ा और धीरूभाई कपूरिया सोमवार सुबह ११ बजे रिक्शा में सवार होकर पालडी स्थित विहिप कार्यालय से निकले थे। थलतेज निवासी अपने साथी घनश्याम चरणदास को फोन किया और इसके बाद फोन बंद कर दिया गया। ११.३१ बजे दोनों ही घनश्याम चरणदास के घर पहुंचे। सीसीटीवी में यह स्पष्ट देखा गया है। शाम ७.५२ बजे घनश्याम चरणदास अपनी कार से तोगडिय़ा को लेकर शाम ८.३३ बजे सरदारनगर पहुंचे।
इसके बाद घनश्याम ने अपने कार चालक के मोबाइल फोन से १०८ को फोन किया। उसके तुरंत बाद घनश्याम ने अपने ड्राइवर को कार के साथ रवाना कर दिया। तोगडिय़ा के साथ वे एम्बुलेंस का इंतजार करने लगे। एम्बुलेंस आई तो घनश्याम ने यह कहकर कोई भी उपचार लेने से इनकार कर दिया कि उन्हें सीधे चंद्रमणि अस्पताल जाना है। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घनश्याम वहां से निकल गए थे। इसके बाद घनश्याम ने शाम छह बजे अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क किया था।
दाढ़ी वाले व्यक्ति की पहचान :
विहिप कार्यालय से तोगडिय़ा अपनी उच्च श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था को छोड़कर जिस व्यक्ति के साथ कार्यालय से निकले थे, उस व्यक्ति की पहचान धीरुभाई कपूरिया के रूप में हुई है। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि एक दाढ़ी वाले व्यक्ति के साथ वे रिक्शा में निकल गए हैं।
इनके बयानों की होगी जांच :
क्राइम ब्रांच के अनुसार रिक्शा चालक, एम्बुलेंस, चंद्रमणि अस्पताल का स्टाफ समेत कई व्यक्तिों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद डॉ. तोगडिय़ा के बयान भी लिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो