scriptGujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश | Two accused arrested for trying to overturn DEMU train | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश

डेमू ट्रेन पलटने की कोशिश के दो आरोपी गिरफ्तारह्युमन सर्वेलंस के आधार पर राजकोट से पकड़े गए आरोपी

अहमदाबादJun 25, 2022 / 10:21 am

Binod Pandey

Gujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश

Gujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश

राजकोट. उत्तर प्रदेश में ङ्क्षहसा के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने के विरोध में मोरबी में पिछले दिनों वांकानेर-मोरबी के बीच डेमू ट्रेन को पलटने की कोशिश करने के दो आरोपियों को राजकोट से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर ईंट-पत्थर जमा कर यह साजिश रची गई थी। हालांकि ट्रेन के चालक ने समय रहते सावधानी बरतते हुए दुर्घटना को विफल कर दिया था। घटना के संबंध में राजकोट रेलवे पुलिस ने टेक्निकल और ह्युमन सर्वेलंस के आधार पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बुलडोजर चलवाने का बदला लेने के लिए ट्रेन पलटने का दोनों आरोपियों ने षडयंत्र रचा।

रेलवे ट्रैक को नहीं हुआ नुकसान
इस गंभीर घटना की जानकारी चालक ने राजकोट रेलवे इंजीनियर कंट्रोल रूम को दी। घटना में रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ था। ट्रैक के निरीक्षण के बाद करीब पांच बजे डेमू ट्रेन को रवाना किया गया। मामले में रेलवे अधिकारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
Gujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश
यात्रियों के बिना वांकानेर जाने के लिए रवाना हुई थी ट्रेन
पुलिस के अनुसार आरोपी अकबर उर्फ हक्को दाउद मियाणा और लक्ष्मण मगन इशोरा ने ट्रेन पलटने की योजना बनाई। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। राजकोट के रेलवे पुलिस उपाधीक्षक जे के झाला ने बताया कि वांकानेर-मोरबी के बीच चल रही डेमू ट्रेन सर्विस के लिए मोरबी आई थी। रात करीब 3 बजे डेमू ट्रेन की सर्विस होने पर यात्रियों के बिना यह ट्रेन वांकानेर जाने के लिए रवाना हुई थी। उस दौरान पौने चार बजे के आसपास डेमू ट्रेन मकनसर-वांकानेर स्टेशन के बीच पहुंची तो चालक सलीम मन्सुरी को रेलवे ट्रैक पर कुछ अवरोध पड़ा दिखाई दिया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए डेमू ट्रेन की आपात ब्रेक लगाया। ब्रॉडगेज लाइन ट्रैक पर पत्थरों के समीप पहुंच कर डेमू ट्रेन रुक गई।

Home / Ahmedabad / Gujarat Crime News : उत्तर प्रदेश का बदला गुजरात में लेने की रच दी ऐसी बड़ी साजिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो