scriptमहिलाओं से सोने की चेन की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार | Two accused arrested, robbing, Crime news, Ahmedabad | Patrika News
अहमदाबाद

महिलाओं से सोने की चेन की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने पांच वारदातों की सुलझाई गुत्थी

अहमदाबादJul 03, 2020 / 10:22 pm

Omprakash Sharma

महिलाओं से सोने की चेन की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं से सोने की चेन की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अमहदाबाद. शहर के विविध भागों में महिलाओं से सोने की चेन लूट के आरोप में क्राइम ब्रांच ने दो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पांच वारदातों को अंजाम देने की कबूलात भी की है। इनमें से दो मामले ही पुलिस थानों में दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच के उच्च अधिकारियों की सूचना पर पुलिस निरीक्षक जे.एन. चावड़ा के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक के.एम. बेरिया की टीम गश्त में थी। उस दौरान कृष्णनगर निवासी विशाल दंताणी (20) एवं मयूर यादव (20) को स्कूटर के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर इन आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पता पूछने के बहाने शहर के विविध इलाकों से महिला से सोने की चेन की लूट कर चुके हैं। इस तरह से उन्होंने पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन या मंगलसूत्रों की लूट की है। इनमें से तीन के संबंध में शिकायत भी नहीं की गई है। मयूर नामक आरोपी को पूर्व में नरोडा पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

Home / Ahmedabad / महिलाओं से सोने की चेन की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो