scriptकांग्रेस को दो, भाजपा व निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली | Two of the Congress, BJP and independents got one seat each | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस को दो, भाजपा व निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली

बोरियावी नगरपालिका के वार्ड-४ का चुनाव परिणाम

अहमदाबादMar 14, 2018 / 11:04 pm

Gyan Prakash Sharma

Boriya municipal election results
आणंद. तहसील की बोरियावी नगरपालिका के वार्ड-४ की चार सीटों पर हुए चुनाव में दो सीटें कांग्रेस को मिली हैं, जबकि एक-एक सीट भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी को मिली हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को हुए मतदान के बाद बोरियावी कुमार शाला स्कूल में बुधवार सुबह मतगणना शुरू की गई। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी एवं उप कलक्टर ख्याति पटेल ने परिणाम घोषित किया।
वितेजाओं के नाम
सामान्य महिला आरक्षित सीट से निर्दलीय प्रत्याशी श्वेताबेन नीलेशभाई पटेल, महिला आरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांताबेन नटुभाई राठौड़, सामान्य अनारक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी मिलनभाई रमणभाई पटेल एवं सामान्य अनारक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्रभाई धनाभाई राठौड़ विजेता बने हैं।
उल्लेखनीय है कि १७ फरवरी को आयोजित बोरियावी नगरपालिका के सामान्य चुनाव में कांग्रेस को १२, भाजपा को दो एवं छह सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली थीं, जिसके चलते कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी। इसबीच, चार सीटों में से और दो सीटें मिलने से बोरियावी नगरपालिका में कांग्रेस का बहुमत हो गया है।
शिव मंदिर में भक्तों ने किए सिंह दर्शन
जूनागढ़. गिर सोमनाथ जिले की गिरगढडा तहसील के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्तों ने मंगलवार शाम को मंदिर के निकट सिंह दर्शन का भी लुत्फ उठाया। गर्मी से परेशान होकर मंदिर के निकट शीतल वातावरण का लुत्फ उठाने पहुंचे सिंहों के समूह ने भक्तों को परेशान किए बिना ही शांतिपूर्ण बैठकर कुछ घंटे गुजारे।
सिंह प्रेमी रजनीभाई भट्ट के अनुसार टपकेश्वर महादेव का यह मंदिर प्राचीन है। बरफानी बाबा अमरनाथ की तरह गुफा में बने इस मंदिर की छत से शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। स्थानीय लोग इस मंदिर को सोरठ का अमरनाथ कहते हैं। मंदिर के निकट सिंहों का एक समूह कभी-कभार आता है। गर्मी के सीजन में शाम को शीतल वातावरण का लुत्फ उठाने के लिए मंगलवार को भी सिंहों का एक समूह मंदिर के निकट पहुंचा और बाद में जंगल में लौट गया।

Home / Ahmedabad / कांग्रेस को दो, भाजपा व निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो