scriptVadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास | Vadodara, Vishwamitri river, CM Vijay rupani, development of river | Patrika News
अहमदाबाद

Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास

Vadodara, Vishwamitri river, CM Vijar rupani, development of vishwamitry लगातार बाढ़ से वडोदरा के जनजीवन पर पडऩे वाले प्रभाव के स्थायी निवारण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
 

अहमदाबादDec 20, 2019 / 07:03 pm

nagendra singh rathore

Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास

Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास,Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास,Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वडोदरा महानगर की विश्वामित्री नदी के उद्गम स्थल पावागढ़ से लेकर उसके अंतिम छोर खंभात की खाड़ी तक के समग्र नदी क्षेत्र के सर्वग्राही विकास योजना को आकार देने का निर्णय किया है। ताकि शहर को बाढ़ की परिस्थिति से भी बचाया जा सके। शुक्रवार को गांधीनगर में इसके लिए आयोजित की गई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने खुद भी कुछ अहम सुझाव दिए हैं।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वामित्री नदी में हर साल आने वाली बाढ़ के चलते वडोदरा के जनजीवन पर जो असर पड़ता है, उसके स्थायी निवारण के लिए एक सर्वग्राही योजना का निर्माण जरूरी है।
इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए प्रेजेंटेशन पर विचार-विमर्श के दौरान रूपाणी ने वडोदरा महानगर के प्रशासनिक अधिकारियों और महानगरपालिका के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि इस योजना में ऐसी व्यवस्थाएं करनी जरूरी है कि विश्वामित्री नदी प्रदूषण रहित रहे ताकि वह वडोदरा नगर की सुंदरता में वृद्धि करे, पूरे साल निर्मल अविरल बहती रहे साथ ही नदी क्षेत्र का ग्रीन कवर भी बढ़े।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विश्वामित्री नदी में लगातार आने वाली बाढ़ के नियंत्रण के लिए भी इस योजना में विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने वडोदरा महानगरपालिका को इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र बनाने तथा इसके लिए विश्वस्तरीय एजेंसी को डीपीआर तैयार करने का काम सौंपने का भी सुझाव दिया।
बैठक में रूपाणी ने डीपीआर तैयार कर सहायता के लिए उसे केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को केंद्र और राज्य सरकार के 60 और 40 के अनुपात में साझा की जाने वाली सहायता से साकार करने का निवेदन करने तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने निर्देश दिया है।
बैठक में वडोदरा की महापौर डॉ. जिगीशाबेन शेठ, मुख्यमंत्री के जल संसाधन सलाहकार बी.एन. नवलावाला, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश पुरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम.के. दास, वडोदरा मनपा आयुक्त नलिन उपाध्याय तथा कम्यूनिटी साइंस सेंटर वडोदरा के चेयरमैन डॉ. एम.एच. मेहता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास

Hindi News/ Ahmedabad / Vadodara वडोदरा को बाढ़ से बचाने के लिए होगा विश्वामित्री नदी का विकास

ट्रेंडिंग वीडियो