scriptविश्व की नजर भारत पर, भारत की गुजरात पर: वेंकैया नायडू | Vibrant Gujarat become now Global in true sense: Vice President | Patrika News
अहमदाबाद

विश्व की नजर भारत पर, भारत की गुजरात पर: वेंकैया नायडू

-सच्चे अर्थों में वैश्विक बना वाइब्रेंट गुजरात

अहमदाबादJan 20, 2019 / 11:33 pm

Uday Kumar Patel

vibrant Gujarat, Vice president

विश्व की नजर भारत पर, भारत की गुजरात पर: वेंकैया नायडू


गांधीनगर. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत का आर्थिक विकास उल्लेनीय है, ऐसे में पूरे विश्व की नजर अब भारत की ओर से वहीं भारत की नजर गुजरात पर है।
महात्मा मंदिर में 9वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थ में यह आयोजन अब वैश्विक बन चुका है।
नायडू के मुताबिक सिर्फ सांस्कृतिक देश की पहचान वाला भारत अब विकास की संभावनाओं के देश के रूप में जाना जाने लगा है। गुजरात की पहचान ढोकला, डांडिया और डायमंड के से है जिसमें अब कौशल व साहसिकता का भी समावेश हो गया है।
उन्होंने कहा कि, गुजराती उद्योग साहसिकता, व्यापारिक कुशलता और मेहनती स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। गुजरात में उद्योगपति और पूंजीनिवेशकों के लिए रेड टेप नहीं बल्कि रेड कारपेट बिछाई गई है। समग्र भारत में विकास के कारण बदलाव आ रहा है। ऐसे में, लोगों का जीवन सरल और सुविधापूर्ण बने इस बात को केन्द्र में रखा गया है।

Home / Ahmedabad / विश्व की नजर भारत पर, भारत की गुजरात पर: वेंकैया नायडू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो