scriptपति व ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप | wife suicide case against husband and inlaw | Patrika News
अहमदाबाद

पति व ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

प्रताडना व पति के सिगरेट की आदत से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

अहमदाबादNov 12, 2018 / 11:02 pm

nagendra singh rathore

sucide

पति व ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

अहमदाबाद. शहर के ओढव इलाके में एक विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने मृतका के पति व ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
ओढव सरकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा चार मंजिला इलाके में दो दिन पहले जिज्ञाशा परमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिज्ञाशा के पिता गिरीशभाई परमार ने इस मामले में जिज्ञाशा के महेसाणा जिले की विसनगर तहसील के लाडोल गांव निवासी पति इंद्रवदन परमार, सास सविताबेन, ससुर बाबूलाल, भाई मुन्ना, बहन प्रियंका के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने एवं मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रविवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी पुत्री ने इंद्रवदन परमार के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में वैवाहिक जीवन सही चला बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
आरोप है कि इंद्रवदन और उनकी पुत्र की सास व ससुर उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताडि़त करने लगे। इसके अलावा वो इंद्रवदन की सिगरेट पीने की आदत से भी परेशान थी। इस बात पर भी दोनों में झगड़े होते थे। ससुरालवालों की प्रताडऩा से परेशान होकर वह कुछ दिनों पहले महेसाणा अपने ससुराल से अहमदाबाद स्थित अपने मायके मेें चली आई थी। मायके में ही उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि इंद्रवदन और उनकी पुत्र की सास व ससुर उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताडि़त करने लगे। इसके अलावा वो इंद्रवदन की सिगरेट पीने की आदत से भी परेशान थी। इस बात पर भी दोनों में झगड़े होते थे। ससुरालवालों की प्रताडऩा से परेशान होकर वह कुछ दिनों पहले महेसाणा अपने ससुराल से अहमदाबाद स्थित अपने मायके मेें चली आई थी। मायके में ही उसने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता के शिकायत दर्ज कराने पर ओढव पुलिस ने मृतका के पति इंद्रवदन को गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Ahmedabad / पति व ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो