script‘अयोध्या में राम व रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकारेंगे ?’ | Will accept the existence of Ram and Ram Sethu in Ayodhya? | Patrika News
अहमदाबाद

‘अयोध्या में राम व रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकारेंगे ?’

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वे अयोध्या में भगवान राम और रामसेतु

अहमदाबादNov 18, 2017 / 05:17 am

मुकेश शर्मा

'Will accept the existence of Ram and Ram Sethu in Ayodhya?'

‘Will accept the existence of Ram and Ram Sethu in Ayodhya?’

हिम्मतनगर।केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वे अयोध्या में भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकार करेंगे? गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान अभियान में हिस्सा लेते हुए हिम्मतनगर शहर के सिद्धार्थनगर, तहसील के शेरडी टिंबा, झुंप, खांधोल, वासणा, खेड गांवों में मतदाताओं से रविवार को संपर्क किया।

गहलोत ने कहा कि गुजरात ने समग्र देश व विदेश में सम्मान प्राप्त किया है। गुजरात की यात्रा के दौरान विविध मंदिरों में जाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्प्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सत्ता आने के भ्रम से राहुल मंदिरों में जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को क्या राहुल गांधी स्वीकार करेंगे? राहुल को स्पष्ट करना चाहिए कि अयोध्या में भगवान राम और वहां दर्शनार्थ जाने वाले लोगों व रामसेतु के अस्तित्व को भी स्वीकार करेंगे। गहलोत ने कहा कि राहुल स्थायी तौर पर विपक्ष में रहकर सकारात्मक काम करें। विभाग के बारे में गहलोत ने कहा कि विभाग में पांच विश्व रिकार्ड बने हैं, पहले यह विभाग कांग्रेस के पास भी था लेकिन क्या किया?

अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को त्वरित न्याय दिलाने, आर्थिक उन्नति में वृद्धि, अत्याचार के दोषितों को त्वरित कड़ी सजा दिलाने के कदम वर्तमान सरकार ने उठाए हैं। गुजरात ने भारत के विकास में तेज गति से सहयोग किया है। उन्होंने मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं व किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। गहलोत ने कांग्रेस पर वाक्प्रहार करते हुए कहा कि देश की आन-बान-शान व धर्म संस्कृति को नष्ट करने निकले हैं। आतंकवादी, उग्रवादियों को समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों को चुनौती देते हुए उन्होंने कांगे्रस से प्रश्न किया कि देश की आजादी का अस्तित्व खत्म हो तो अपने अस्तित्व का व अपना क्या हो?

राहुल मंदिरों में जाएं अच्छी बात, नास्तिकता से आस्तिक बनेंगे?

गहलोत ने सवाल करते हुए कहा कि राहुल मंदिरों में जाएं अच्छी बात है लेकिन इससे नास्तिकता से आस्तिकता बनेगी? इसलिए भाजपा सरकार समाज के गरीबों के काम करके सामाजिक दायित्व निभाने काम कर रही है। जनसंपर्क में भाजपा के प्रदेश मंत्री जीवराज चौहाण, जिलाध्यक्ष जे.डी. पटेल, सांसद दीपसिंह चौहाण, विधायक राजेंद्रसिंह चावड़ा के अलावा भगा परमार, नटु परमार आदि भी मौजूद थे।

Home / Ahmedabad / ‘अयोध्या में राम व रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकारेंगे ?’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो