scriptWorld Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण | World Sanskrit Day: Radio Unity will broadcast in Sanskrit language | Patrika News
अहमदाबाद

World Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण

World Sanskrit Day: Radio Unity will broadcast in Sanskrit language विश्व संस्कृत दिवस पर नई पहल, स्थानीय-आदिवासी युवक-युवतियां बने रेडियो जॉकी, संस्कृत के प्रसारित कार्यक्रमों का गुजराती भाषा में भी किया जाएगा अनुवाद

अहमदाबादAug 05, 2022 / 10:18 pm

nagendra singh rathore

World Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण

World Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण

Ahmedabad. गुजरात पर्यटन को वैश्विक फलक पर ले जाने वाले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू) परिसर में रेडियो यूनिटी 90 एफएम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। यहां स्थानीय आदिवासी युवक और युवतियां रेडियो जॉकी (आरजे) बनकर सैलानियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं। इन युवाओं के उत्साह और संस्कृत भाषा की अहमियत को बढ़ाने के लिए रेडियो यूनिटी पर 12 अगस्त को ‘विश्व संस्कृत दिवस’ के अवसर पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में प्रसारण किया जाएगा। खास बात यह है कि संस्कृत भाषा में प्रसारित इन कार्यक्रमों का अनुवाद भी किया जाएगा, जिससे श्रोता आसानी से समझ सकें।
रेडियो यूनिटी में रेडियो जॉकी के तौर पर गुरुचरण तड़वी, हेतल पटेल, डॉ. नीलम तड़वी और गंगा तड़वी जैसे स्थानीय युवा काम कर रहे हैं। इन सभी को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद आरजे के रूप में उनका चयन किया गया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आदिवासी युवाओं के कार्य की सराहना कर चुके हैं।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के जनसंपर्क अधिकारी राहुल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना से रेडियो यूनिटी एफएम की शुरुआत हुई है। विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी दिन के दौरान संस्कृत भाषा में कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। रेडियो यूनिटी में आरजे के साथ-साथ आरोग्य वन में गाइड के रूप में कार्यरत हेतल पटेल ने कहा कि भारत देश विविधता में एकता का संदेश देता है। इसमें भाषा की विविधता में एकता मुख्य है। संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है। ऐसे में हमारे लिए यह गर्व की बात है कि रेडियो यूनिटी पर हमें संस्कृत में भी अपनी बात प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।

वाराणसी में लिया संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण
एकता नगर में अभी कुल 108 गाइड कार्यरत हैं। इनमें से 15 गाइड को सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय और संस्कृत भारती के सहयोग से एकता नगर में संस्कृत भाषा का 52 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद इन 15 गाइड को गहन प्रशिक्षण के लिए वाराणसी भेजा गया था। आरजे गुरुचरण तड़वी का कहना है कि यहां 6 अलग-अलग भाषाओं में जानकारी प्रदान करने वाले गाइड सेवारत हैं। एकता नगर में 52 दिन और काशी में 15 दिनों तक संस्कृत का व्यापक प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें रेडियो यूनिटी पर रेडियो जॉकी के रूप में चुना गया है। अब गुजराती, हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत में भी वे जानकारी प्रदान कर रहे हैं। रेडियो यूनिटी पर गुजराती, हिन्दी, अंग्रेजी, तेलुगू, मराठी और कन्नड सहित 6 भाषाओं में पर्यटकों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

World Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण

Home / Ahmedabad / World Sanskrit Day: रेडियो यूनिटी पर पूरे दिन संस्कृत भाषा में किया जाएगा प्रसारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो