scriptविश्व पर्यटन दिवस : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बनाई रंगोली | World Tourism Day: Rangoli made at Ahmedabad airport | Patrika News
अहमदाबाद

विश्व पर्यटन दिवस : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बनाई रंगोली

रीथिंकिंग है थीम

अहमदाबादSep 27, 2022 / 10:57 pm

Rajesh Bhatnagar

विश्व पर्यटन दिवस : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बनाई रंगोली

विश्व पर्यटन दिवस : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बनाई रंगोली

अहमदाबाद. कोरोना महामारी के दो साल बाद देश और पर्यटन क्षेत्र स्वस्थ हो रहे हैं, ऐसे में इस वर्ष का विश्व पर्यटन दिवस समारोह नए जोश के साथ मनाया जा रहा है।
पर्यटन का केंद्र बिंदु होने के कारण मंगलवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत की गई। पर्यटन दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पश्चिमी क्षेत्र में स्थित पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर ‘पुनर्विचार’ (रीथिंकिंग) पर फोकस करते हुए विशेष रंगोली बनाई गई है। पर्यटन मंत्रालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आइकॉनिक वीक के तहत यह रंगोली डिजाइन अगले सात दिनों तक रहेगी।
गौरतलब है कि अहमदाबाद शहर को विश्व विरासत घोषित किया गया है। अहमदाबाद के हवार्ई अड्डे से 14 अंतरराष्ट्रीय और 30 से अधिक घरेलू गंतव्यों को जोड़ा जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में वियतजेटएयर की ओर से हनोई के लिए प्रति सप्ताह 4 उड़ानों की आवृत्ति के साथ सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जल्द ही हो ची मिन्ह के लिए एक और उड़ान शुरू करने की संभावना है।

Home / Ahmedabad / विश्व पर्यटन दिवस : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बनाई रंगोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो