scriptबांदनवाड़ा में दीवार ढही, बच्चों सहित 12 लोग घायल | 12 people injured in Bandwada | Patrika News
अजमेर

बांदनवाड़ा में दीवार ढही, बच्चों सहित 12 लोग घायल

-रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों का निकाला बाहर, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अजमेरJun 28, 2019 / 03:49 pm

CP

12 people injured in Bandwada

बांदनवाड़ा में दीवार ढही, बच्चों सहित 12 लोग घायल

अजमेर./बांदनवाड़ा. जिले के बांदनवाड़ा गांव में दीवार ढहने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। दीवार ढहने के बाद आसपास के लोगों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों व प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से चार घायलों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रैफर किया गया। घायलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बांदनवाड़ा में शुक्रवार को एक सरकारी कार्यालय की दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। दीवार के पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहीं महिलाएं व कुछ लोग भी मौजूद थे। दीवार गिरने की आवाज के साथ ही आसपास के लोग इक_ा हो गए और जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सूचना के बाद बांदनवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं चार मरीजों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रैफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार सरकारी कार्यालय की दीवारें कुछ जगह से जर्जर हो रखी थीं।
इन्हें किया अजमेर रैफर

दीवार ढहने से गंभीर रूप से महिला पुरुष सहित दो बच्चे शामिल हैं। इनमें घायल ललिता (30), राजेन्द्र (35) निर्जला (12), चिंटू (10) को

Home / Ajmer / बांदनवाड़ा में दीवार ढही, बच्चों सहित 12 लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो