scriptपूर्व एसपी शेखावत व सीओ सिटी महला समेत 17 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान | 17 policemen including former SP Shekhawat and CO City Mahla got respe | Patrika News
अजमेर

पूर्व एसपी शेखावत व सीओ सिटी महला समेत 17 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था व इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान
धौलपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत एवं पुलिस उपाधीक्षक (शहर) प्रवेन्द्र महला समेत जिले के 17 पुलिसकर्मियों को महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था व इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।

अजमेरMay 28, 2022 / 02:06 am

Dilip

पूर्व एसपी शेखावत व सीओ सिटी महला समेत 17 पुलिसकर्मियों को  मिला सम्मान

पूर्व एसपी शेखावत व सीओ सिटी महला समेत 17 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

धौलपुर. धौलपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत एवं पुलिस उपाधीक्षक (शहर) प्रवेन्द्र महला समेत जिले के 17 पुलिसकर्मियों को महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था व इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
यह हुए सम्मानित

जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत, सीओ सिटी प्रवेन्द्र महला, बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह राजावत, सैंपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह, डीएसटी प्रभारी लाखन सिंह, हैड कांस्टेबल निहालगंज दयाल सिंह, हैड कांस्टेबल साइबर सैल विजय सिंह, कांस्टेबल डीएसटी ओमवीर, कांस्टेबल क्यूआरटी इंद्रजीत सिंह परमार, कांस्टेबल निहालगंज श्रीराम, कांस्टेबल यातायात शाखा बाड़ी बृजकिशोर, कांस्टेबल निहालगंज ललित किशोर, कांस्टेबल डीएसटी योगेश, कांस्टेबल क्यूआरटी अश्विनी पचौरी, कांस्टेबल आरएसी छठी बटालियन उपेन्द्र सिंह परमार तथा कांस्टेबल क्यूआरटी गजेन्द्र सिंह शामिल हैं।
राज्य के 99 में से 17 पुलिसकर्मी धौलपुर के

बता दें, डीजीपी से राज्यभर के 99 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें से धौलपुर के 17 पुलिसकर्मी शामिल हैं। राज्य के छोटे जिलों में शुमार धौलपुर के इतने अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों के सम्मानित होने से पुलिस का मनोबल ऊंचा हुआ है। पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था व इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
इनका कहना है

धौलपुर से इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का डीजीपी ***** से सम्मानित होना गर्व की बात है। निश्चित ही इससे पुलिस का मनोबल ऊंचा होगा और सभी को बेहतरीन परिणाम देने की प्रेरणा मिलेगी।
– नारायण टोगस, पुलिस अधीक्षक धौलपुर

पूर्व एसपी शेखावत व सीओ सिटी महला समेत 17 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो