scriptराजस्थान में यहां पलटी बस, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल, कईयों की हालत गंभीर | 20 Injured in Bus Accident in Ajmer | Patrika News
अजमेर

राजस्थान में यहां पलटी बस, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल, कईयों की हालत गंभीर

गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के लिए रेफर किया गया है…

अजमेरMar 19, 2019 / 01:30 pm

dinesh

rush
अजमेर।

अजमेर जिले में सरवाड़ से बिजयनगर जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार सुबह 11:00 बजे के करीब ग्राम बडग़ांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई। इसके चलते करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को यहां सरवाड़ स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सबका उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुछ लोगों के गंभीर चोट आई है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के लिए रेफर किया गया है।
हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग सहायता के लिए चीखते-पुकारते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बस हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों का अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया। अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक राजेश वर्मा, थाना प्रभारी रामचंद्र कुमावत, सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घायलों की सार संभाल की।

वहीं दूसरी ओर… अज्ञात वाहन ने सडक़ किनारे सो रहे एक वृद्ध को कुचला
कोटा के सुल्तानपुर में नेशनल हाइवे 27 पर सिमलिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने सडक़ किनारे सो रहे एक वृद्ध को कुचला दिया। टोल एम्बुलेंस कम्पाउंडर ने बताया कि हरियाणा के सलेमपुर कोठी गांव निवासी कर्मचंद जुबर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया था। यह ट्रॉली उसे कैथोड़ी ले जानी थी, लेकिन बीती रात वह सिमलिया पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली खड़ी कर सडक़ किनारे सो गया। देर रात तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचला दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
कीटनाशक पीने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर जिले में रामसिंहपुर के गांव गोमावाली में कीटनाशक पीने से एक जने की मौत हो गई। युवक ने सोमवार रात को कीटनाशक दवा पी ली थी। पता चलने पर उसे घड़साना चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को मृतक घोषित करने के बाद रामसिंहपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक युवक की पहचान प्रकाश पुत्र मनीराम नायक के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 21 से 22 साल की बताई गई है।

Home / Ajmer / राजस्थान में यहां पलटी बस, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल, कईयों की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो