अजमेर

नाम वापसी के बाद पांचों निकायों में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर निगम महापौर के लिए भाजपा की बृजलता,कांग्रेस की द्रौपदी के बीच होगा मुकाबलाचंचल देवी, पिंकी और काजल यादव ने वापस लिया नामनगरीय निकाय चुनाव-2021

अजमेरFeb 04, 2021 / 06:20 pm

bhupendra singh

Panchayat Election 2020: टिकट कटने से नाराज हुए दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

अजमेर. नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के तहत गुरूवार को नाम वापसी withdrawal के बाद जिले के सभी निकायों में 2-2 प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला होगा। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में 5 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए गुरूवार को नाम वापसी का अन्तिम दिन था। इस दिन अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए चंचल देवी, पिंकी तथा काजल यादव ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे अब इंडियन नेशनल कांग्रेस की द्रोपदी तथा भारतीय जनता पार्टी की ब्रजलता चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ के लिए 2-2 उम्मीदवार अध्यक्षीय पद के चुनाव मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी।
अब ये है मैदान में
अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ब्रजलता, इंिडयन नेशनल कांग्रेस से द्रोपदी सीधा मुकाबला होगा। किशनगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से दिनेश सिंह तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रदीप कुमार अग्रवाल, नगरपालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन कंवर तथा भारतीय जनता पार्टी से शारदा देवी, नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमलेश कुमार साहू तथा भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल एवं नगर पालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से ज्योति यादव तथा भारतीय जनता पार्टी से अनिता के BJP-Congress मध्य मुकाबला होगा।
उपाध्यक्ष पद
नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रात: 10 बजे आरम्भ होगी। इसमें प्रात: 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11.30 बजे से आरम्भ होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते है। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.