scriptअजमेर नगर निगम महापौर चुनाव के लिए 5 अभ्यर्थी मैदान में | 5 candidates in fray for Ajmer Municipal Corporation mayoral election | Patrika News
अजमेर

अजमेर नगर निगम महापौर चुनाव के लिए 5 अभ्यर्थी मैदान में

नामांकन पत्रों की जांच पूर्णनगरीय निकाय चुनाव. 2021

अजमेरFeb 03, 2021 / 07:36 pm

bhupendra singh

भाजपा-कांग्रेस के पास 9-9 पार्षद, निर्दलीयों के भरोसे भर रहे दम

भाजपा-कांग्रेस के पास 9-9 पार्षद, निर्दलीयों के भरोसे भर रहे दम

अजमेर. नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के तहत बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। अब पांच प्रत्याशी मैदान में है। सिम्बल प्रस्तुत नहीं करने पर दो अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त किए गए। ये अभ्यर्थी अब निर्दलीय मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में 5 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई। संवीक्षा को दौरान अजमेर नगर निगम महापौर पद के 2 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। चंचल देवी तथा पिंकी बालोटिया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से भी नामांकन भरा था। संबंधित राजनैतिक दल द्वारा जारी सिम्बल प्रस्तुत नहीं करने के कारण इनके नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। नगर निगम अजमेर के लिए 5,नगर परिषद किशनगढ़,नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ के लिए 2-2 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए गुरूवार दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित है। इसके तुरन्त बाद चुनाव चिन्हों का आंवटन किया जाएगा।
चुनाव 7 को
अध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त मतगणना की जाएगी। नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 8 फ रवरी को सम्पन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रात: 10 बजे आरम्भ होगी। इसमें प्रात: 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11.30 बजे से आरम्भ होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते है। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी।
अब ये है मैदान में
अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ब्रजलता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से द्रोपदी तथा निर्दलीय चंचल देवी, पिंकी एवं काजल यादव मैदान में है। इसी प्रकार किशनगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से दिनेश सिंह तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रदीप कुमार अग्रवाल, नगरपालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन कंवर तथा भारतीय जनता पार्टी से शारदा देवी, नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमलेश कुमार साहू तथा भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल एवं नगरपालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से ज्योति यादव तथा भारतीय जनता पार्टी से अनिता के मध्य मुकाबला होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो