25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI चयनकर्ताओं ने सिक्का उछालकर चुनी टीम? Rinku Singh को इस वजह से किया बाहर

30 अप्रैल को अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित होने वाले ICC Men's T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया, जिसमें केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल जैसे बड़े दावेदारों का नाम शामिल नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 1 May 2024, 11:10 AM IST

Rinku Singh vs Shivam Dube, T20 World Cup 2024

इस साल जनवरी के महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें शामिल खिलाड़ियों के बारें कहा गया था कि उनसे इस सीरीज में प्रदर्शन का वर्ल्ड कप की टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उस सीरीज में संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिॆकू सिंह और आवेश खान को मौका दिया गया तो लगा कि इन्हें कहीं न कहीं चयनकर्ता परखना चाहते हैं।

लगभग ढाई महीने बाद टीम का ऐलान हुआ लेकिन रिंकू सिंह का इस टीम में नाम नहीं है। पिछले आईपीएल के संस्करण में यश दयाल के ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जिताने वाले रिंकू रातों-रात स्टार बन गए और उन्हें जल्द ही टीम इंडिया से बुलावा भी आ गया। लेकिन जब टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए भारतीय टीम चुनी गई तो उन्हें निराशा हाथ लगी।

इस टीम में हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया तो रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। इस टीम में लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के सिक्सर किंग रिंकू सिंह का नाम नहीं है।

रिंकू और शिवम के नाम पर हुई सबसे ज्यादा बहस

PTI की रिपोर्ट के अनुसार BCCI के अधिकारी ने बताया, “टीम में हार्दिक की जगह पर काफी बहस हुई जबकि सैमसन पर ज्यादा बहस नहीं हुई। रिंकू बदकिस्मती निकले। दुबे और रिंकू के बीच बहस देखने को मिल रही थी और हार्दिक के नाम पर भी चर्चा हो रही थी।" इसका मतलब साफ है कि चयनकर्ता रिंकू सिंह को ले जाना चाहते थे लेकिन उनका नाम शामिल नहीं है। तो सवाल ये है कि किया रिंकू सिंह और शिवम दुबे के बीच टॉस से फैसला किया गया?

ICC Men's T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ी

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, T20 World Cup 2024 खेलने के लिए तैयार ये 3 खिलाड़ी