29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बनाए ऑन लाइन ठगी के शिकार

कार खरीद का झांसा देकर लगाई सवा लाख की चपत, दूसरे के एटीएम से उड़ाए 24 हजार रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 11 Oct 2019, 12:52 AM IST

फिर बनाए ऑन लाइन ठगी के शिकार

फिर बनाए ऑन लाइन ठगी के शिकार

अजमेर. शहर में टटलू व एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह की कारगुजारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अन्जाने में रोजाना एक से दो व्यक्ति ठगी का शिकार हो रहे है। खास बात तो यह है कि ये वे लोग है जो अपनी शिकायत लेकर पुलिस तक आ रहे है। इनमें से कई ऐसे भी है जो वारदात के बाद चुप्पी साध कर बैठ जाते है। लगातार हो रही ठगी की वारदातों के लिए पुलिस समय-समय पर बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक नहीं करने व फर्जी फोन कॉल के लिए सतर्क करती रहती है लेकिन इन सबके बावजूद रोजाना ठगी का खेल चल रहा है।
केस-1 कार मिली न पैसा

पहला मामला रामगंज थाने से जुड़ा है। थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि चन्दवरदायीनगर जवाहर की नाड़ी निवासी अरुणेन्द्र कृष्ण झालोरिया पुत्र सुनिल कुमार शर्मा ने शिकायत दी कि 7 अक्टूबर को उसने ऑन लाइन एप पर कार पसंद की। सौदा डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ। उसने विक्रेता से मुलाकात किए बगैर अलग-अलग किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर किए। उसकी विक्रेता पर सिर्फ मोबाइल फोन पर ही बात होती थी। जब सवा लाख रुपए पहुंचने के बाद भी विक्रेता ने कार नहीं दी तो अरुणेन्द्र को धोखाधड़ी का शक हुआ। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी ने उसे कार नहीं दी तो पीडि़त ने मामले में रामगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया।

केस-2 एटीएम कार्ड बदल निकाले साढ़े 24 हजार

दूसरा मामला भी रामगंज थाना क्षेत्र का है। सहायक उपनिरीक्षक समुन्द्रसिंह ने बताया कि रेलकर्मी दौसा केलवा निम्बोली हाल रामबाग पोरवाल चौराहा निवासी विनोद कुमार 8 अक्टूबर की शाम रामगंज स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने के लिए बूथ पर पहुंचा। यहां पहले से दो युवक खड़े थे। एटीएम से रकम नहीं निकलने पर यहां खड़े युवक उसकी मदद के लिए आगे आया। युवक ने कार्ड से रकम निकालने के प्रयास के दौरान उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के 20 मिनट बाद ही उसके मोबाइल पर 18 हजार 500 रुपए की निकासी का मैसेज आया। फिर दस मिनट बाद 6 हजार रुपए की निकासी का मैसेज आया। पीडि़त की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज किया है।

निशाने पर रामगंज क्षेत्र

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात के मामले में रामगंज थाना क्षेत्र ठगों के निशाने पर है। बीते दो माह से लगातार रामगंज, सुभाष नगर सब्जी मंडी और ब्यावर रोड स्थित एटीएम बूथ के आसपास ठगी की वारदातें पेश आ रही हैं।