scriptAjmer’s Pride: ट्विटर सीईओ पराग ने गुजारा अजमेर में बचपन | Ajmer's Pride: Twitter CEO parag Agrawal childhood in Ajmer | Patrika News
अजमेर

Ajmer’s Pride: ट्विटर सीईओ पराग ने गुजारा अजमेर में बचपन

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पैदा हुए। इसके बाद दादा-दादी के साथ कई साल बचपन में अजमेर आया करते थे।

अजमेरNov 30, 2021 / 05:59 pm

raktim tiwari

Twitter CEO parag agrawal

Twitter CEO parag agrawal

रक्तिम तिवारी/अजमेर. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल ने अजमेर में अपना बचपन गुजारा है। वे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पैदा हुए। इसके बाद दादा-दादी के साथ कई साल बचपन में अजमेर आया करते थे।
पराग के पिता रामगोपाल अग्रवाल और माता शशि ने अजमेर में शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की। इसके बाद उनकी भाभा एटॉमिक एंड रिसर्च सेंटर में बतौर वैज्ञानिक अधिकारी जॉब लग गई। माता शशि वीर माता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट मुंबई में प्रोफेसर रहीं।
अजमेर में जन्मे पराग
पराग का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (विक्टोरिया अस्पताल)में जन्म हुआ। उनके पिता रामगोपाल ने मुंबई में किसी सरकारी-प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बजाय पत्नी को अजमेर भेजा। पराग को जन्म के बाद दादा-दादी ने ही संभाला। वे कई बार बचपन में अजमेर आते रहे।
मुंबई से की पढ़ाई
आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमरीका की स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। उन्होंने याहू और अन्य कम्पनियों में जॉब किया।यूं हासिल किया मुकामपराग दस साल पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ट्विटर से जुड़े।

Home / Ajmer / Ajmer’s Pride: ट्विटर सीईओ पराग ने गुजारा अजमेर में बचपन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो