scriptAjmer Weather: मंडराए बादल, हवा से मौसम में ठंडक | Ajmer Weather: clouds scatter, Coldness in ajmer | Patrika News
अजमेर

Ajmer Weather: मंडराए बादल, हवा से मौसम में ठंडक

धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य रहा। लेकिन घने बादलों की टुकडिय़ां ने आसमान में डेरा जमा लिया।

अजमेरOct 23, 2021 / 10:17 am

raktim tiwari

तापमान के साथ बढ़ेगी गर्मी।

तापमान के साथ बढ़ेगी गर्मी।

अजमेर. मौसम में शनिवार को बदलाव हुआ। सुबह से घने बादलों की टुकडिय़ां आसमान में मंडराती दिखीं। हवा में हल्की ठंडक बनी रही। धूप-छांव का दौर कई बार चला। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया।
अलसुबह सूरज निकलने तक हल्की ठंडक बनी रही। धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य रहा। लेकिन घने बादलों की टुकडिय़ां ने आसमान में डेरा जमा लिया। बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का दौर चला। हवा में भी हल्का ठंडापन महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा।
Read More: सुहाग की दीर्घायु के लिए महिलाएं मनाएंगी करवा चौथ

अजमेर. महिलाएं और सुहागिनें रविवार को करवा चौथ का पारम्परिक पर्व मनाएंगी। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें दिनभर निराहार रहकर व्रत-उपवास रखेंगी। शाम को घरों-गलियों-मोहल्लों में पूजन कर कथा-कहानी सुनेंगी। इसके बाद चांद का दीदार कर अन्न-जल ग्रहण करेंगी।
करवा चौथ व्रत महिलाओं और नवविवाहिताओं के लिए खास होता है। यह व्रत रविवार को रखा जाएगा। शनिवार सुबह से बाजारों में रौनक दिख रही है। महिलाएं, सुहागिनें और जल्द वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाली युवतियां हाथों में मेहन्दी लगाने की तैयारी कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर पर भी बुकिंग कराई गई है।

Home / Ajmer / Ajmer Weather: मंडराए बादल, हवा से मौसम में ठंडक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो