scriptआनासागर लेक फ्रंट: उद्घाटन के पांच महीने बाद ही नजर आने लगी बदहाली ! | Anasagar Lake Front: Five months after the inauguration, the plight st | Patrika News
अजमेर

आनासागर लेक फ्रंट: उद्घाटन के पांच महीने बाद ही नजर आने लगी बदहाली !

फ्लोंटिंग ब्रिज में जंग और दरारें
नालियों की जालियां भी उखड़ी ,फाउंटेन भी बंदस्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों हुए खर्च
नजर आने लगा घटिया निर्माण

अजमेरDec 03, 2021 / 07:41 pm

bhupendra singh

anasagar lake in ajmer

anasagar lake in ajmer

स्मार्टसिटी के लगभग प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का अभाव है। यही नजारा पुराना विश्रामस्थली आनासागर लेक फ्रंट पर भी नजर आ रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी यहां सुंदरता और हरियाली दोनों फीकी है। ऐसे में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट पर पानी फिरता नजर आ रहा है। उद्घाटन के चंद महीनों के बाद ही गुणवत्ता का यह हाल है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्रोजेक्ट कितने दिन चलेगा।

अजमेर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पुरानी विश्रामस्थली आनासागर के किनारे 5.29 करोड़ खर्च कर बनाए गए लेक फ्रंट का घटिया निर्माण कार्य 5 माह बाद ही नजर आने लगा है। लेक फ्रंट पर बदहाली का आलम है। बांडी नदी पर बनाया गया लोहे का फ्लोटिंग ब्रिज जंग खा रहा है। ब्रिज के बीच में दरारें नजर आ रही हैं। इसके अलावा पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों पर लगाए गए कवर टूट कर बाहर आ रहे हैं दूसरी तरफ लोगों के वजन से ही लोहे के पाइप मुड़ गए हैं। हालांकि उद्घाटन हुए अभी पांच माह भी नहीं हुए।
यह है कमियां

-सजावटी लाइटें कुछ जलती है तो कुछ बंद पड़ी हैं।
– सफाई के अभाव में यह गंदी हो गई ह, कचरा व मकड़ी के जाले लगे हुए हैं।

– बिजली की केबलें बाहर ही लटक रही हैं।
– लेकफ्रंट पर सफाई का अभाव है।
– गजीबो के कंगूरों पक्षियों की बीट से बदरंग हैं।
– लेक फ्रंट मेंं लगाया गया फाउंटेन बंद पड़ है।

– यह कचरे गंदगी से अटा पड़ा है।
– हरियाली भी विकसित नहीं हो सकी, घासफूस सूख रहे हैं।
– लेक फ्रंट के बाहर फुटपाथ पर चल रेस्टोरेंट संचालकों ने कब्जा जमा लिया है।
– भट्टियों की कालिख से टाइल्स व पत्थर बदरंग हो रहे हैं।

– कुर्सियां व मुड्ढे डालकर कब्जा किया गया है।
फैक्ट फाइल
-28 नवम्बर 2020 को शुरु
-27 अगस्त 2021 को पूरा होने की तिथि निर्धारित

-लेक फ्रंट निर्माण पर करोड़ खर्च 5.29 करोड़
– कुल लम्बाई 500 मीटर

इनका कहना है

लेक फ्रंट पर फाउंटेन तो लगाया गया है लेकिन यह बंद पड़ा रहता है। इससे इसकी उपयोगिता समझ से परे है। लाइटें पर गंदी है। यहां साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कोमल वर्मा, क्षेत्रवासी।

फ्लोटिंग ब्रिज में दरार पड़ गई है। इस पर से गुजरने में डर लगता है। लेक फ्रंट परिसर में ही गुटके-बीड़ी के रैपर, ब्रेड की थैलिया फैली रहती हैं। यहां सफाई पर ध्यान दिया जाए।
अंशिका, क्षेत्रवासी।

Home / Ajmer / आनासागर लेक फ्रंट: उद्घाटन के पांच महीने बाद ही नजर आने लगी बदहाली !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो