scriptसागर विहार में बनेगा एक और पम्प हाउस | Another pump house will be built in Sagar Vihar | Patrika News
अजमेर

सागर विहार में बनेगा एक और पम्प हाउस

लगाए जाएंगे उच्च क्षमता के पानी निकासी के पम्प,स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण पर होंगे ढाई करोड़ रुपए खर्च

अजमेरMar 06, 2020 / 10:35 pm

bhupendra singh

 Water supply machine at railway pump house could not be damaged, water supply

Water supply machine at railway pump house could not be damaged, water supply

अजमेर. सागर विहार, गुलमोहर कॉलोनी, अम्बेडकर बस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी शुरु हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सागर विहार में एक और पम्प हाउस बनाया जाएगा। यहां उच्च क्षमता के दो इलेक्ट्रिक पम्प लगाए जाएंगे। बरसाती पानी भरते ही यह पम्प चालू हो जाएंगे तथा पानी को आनासागर झील में डालेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष भारी बारिश के चलते सागर विहार व आसपास के क्षेत्रों में लम्बे समय तक जलभराव की समस्या रही। अब तक सागर विहार की पाल पर एक ही पम्प हाउस होने से बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पम्प लगाकर पानी की निकासी करनी पड़ी। अब एक और पम्प हाउस होने से अतिरिक्त पम्प लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दो तरफा पानी की निकासी से समस्या दूर होगी।
चौपाटी का निर्माण शुरू
स्मार्ट सिटी के तहत सागर विहार की पाल के पास चौपाटी का निर्माण शुरु हो गया है। यहां पहले पत्थर की पिचिंग होगी इसके बाद पक्का निर्माण होगा जिससे पानी व हवा चौपाटी की दीवार से टकराएं तो नुकसान नहीं हो। मौजूदा चौपाटी की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत की जाएगी तथा फर्श के टूटे हुए ब्लॉक हटाकर उन्हें बदला जाएगा। चौपाटी के दोनों ओर फैली बबूल की झाडि़यों को भी हटाया जाएगा। गौरतलब है कि सागर विहार पाल के पास ही बर्ड पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही लेक फ्रंट डवलपमेंट के तहत भी सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। इससे आना सागर के चारों ओर का नजारा अलग ही नजर आएगा। चौपाटी व पम्प हाउस के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Home / Ajmer / सागर विहार में बनेगा एक और पम्प हाउस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो