scriptफागोत्सव में महापौर ने पार्षदों को ‘बांटे ‘ नोट से भरे हुए लिफाफे | Mayor distributed 'note' to councilors at Phagotsav | Patrika News
अजमेर

फागोत्सव में महापौर ने पार्षदों को ‘बांटे ‘ नोट से भरे हुए लिफाफे

नाटक के जरिए पार्षदों व कर्मचारियों-अधिकारियों की कार्यशैली पर व्यंगउछला मंथली व 13 नक्शा प्रकरण,नगर निगम में आयोजित हुआ फागोत्सव

अजमेरMar 06, 2020 / 10:14 pm

bhupendra singh

Nagar Nigam Ajmer : ....तो इसलिए करना होगा अवकाश के दिन भी कार्य

Nagar Nigam Ajmer : ….तो इसलिए करना होगा अवकाश के दिन भी कार्य


अजमेर.अब तक पार्षदों councilors को मंथली के रूप में लिफाफे बांटने distribut के आरोप महापौर पर लगा ही रहे थे,वहीं नगर निगम परिसर में शुक्रवार को महापौर Mayor धमेन्द्र गहलोत ने नोटों ‘note से भरे हुए लिफाफे पार्षदों को बांट ही दिए। हालांकि लिफाफ में असली के बजाय नकली नोट भरे हुए थे। इसे देख पार्षदों सहित कर्मचारियों व अन्य ने जमकर ठहाके लगाए। अवसर था नगर निगम परिसर में निगम की ओर से आयाजित फागोत्सव Phagotsav समारोह का। पार्षदों,कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए फूलों की होली खेली। नगर निगम की ओर से इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने पार्षदों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर चुटीले व्यंग करते हुए लोगों को ठहाके लगने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हास्य झलकी निगम दरबार पेश किया गया। हास्य झलकी बेचारा पार्षद की भी प्रस्तुति ने भी लोगों को लोटपोट किया। डे्रस कोड में महिला पार्षदों ने भी नृत्य किया। महापौर भी पाषर्दों के साथ झूमते नजर आए।
शुंभकर देख चौंके महापौर
कार्यक्रम के शुभंकर का विमोचन महापौर धमेन्द्र गहलोत तथा पार्षदों ने किया। हालांकि शुभंकर देख व खुद भी चौंक गए। शुभंकर के रूप में निगम में पिछले साल घमसान मचाने वाले 13 व्यावसायिक नक्शा प्रकरण को दर्शाया गया। इसमें जहां महापौर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं वहीं आयुक्त उन्हें उंगली दिखा चेताती नजर आ रही है। निगम पार्षर्दों द्वारा सफाई कर्मचारियों के नाम पर लिफाफा लेने तथा रिश्वत प्रकरण में एसीबी के हत्थे चढ़ी अधिकारी का मामला ठहाके का केन्द्र बना रहा। सीमा राजस्थानी ने भवई राजस्थानी नृत्य 101 घड़े रखकर प्रस्तुत किया। उन्होनें सिर पर आग लगाकर चाय बनाना के नृत्य भी प्रस्तुत किया। पार्षद कुंदन वैष्णव व रमेश सोनी ने गीत प्रस्तुत किया।
टाइगर… से लेकर जेलर… तक
इस दौरान पार्षदों व निगम कर्मचारियों व अधिकारियों का बुरा ना मानो होली है के अंदाज में नामकरण भी किया गया। महापौर को ‘टाइगर अभी जिंदा है तो आयुक्त ‘अंग्रेजों के जमाने की जेलर रेखा जैसवानी के लिए ‘अभी अंदर है बाद में देना तथा सत्य नारायण बोहरा के लिए ‘अब तेरा क्या होगा कालिया जैसे सम्बोधनों से सम्बाधित करते हुए इसे बुरा ना मानों होली है बताया गया। पार्षद चन्द्रेश सांखला के लिए ‘मै लेता हूं…. तो पार्षद वीरेंन्द्र वालिया के लिए ‘ये बेचारा…… इसका मारा बताया गया।
गहलोत बने महामूर्खाधिराज
कार्यक्रम में महापौर धर्मेद गहलोत को महामूर्खाधिराज के अवार्ड से नवाजा गया। जबकि मूर्खराज की उपाधि से उप महापौर सम्पत सांखला, उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता, पार्षद सुनील केन,रमेश सोनी, समीर शर्मा, गीतांजलि राठौड़, द्रौपदी कोली, चन्द्र शेखर बालोटिया, सचिव पवन मीणा तथा स्वास्थ्य अधिकारी रूपा राम को नवाजा गया।
यह वार्ड दिए गए

लटक मुखबिर अवार्ड पार्षद चन्द्र शेखर बालोटिया को दिया गया। भूखा भंडारी अवार्ड पार्षद मोहन लालवानी को दिया। चिकनी चमेली अवार्ड बीना टाक को दिया गया। विशाल हृदय अवार्ड उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता को प्रदान किया गया। लुटेरों का सरदार, फिसलपट्टी अवार्ड जे.के.शर्मा को दिया गया।
आज भी खुलेगा नगर निगम
विधानसभा के चतुर्थ सत्र की शनिवार को होने वाली बैठक के कारण सभी नगर निकाय कार्यालय खुले रहेंगे। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव उज्जवल सिंह राठौड़ ने इस सम्बन्ध में को आदेश जारी किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो