scriptबोले अशोक गहलोत….भाजपा का काम है नाम बदलना, कांग्रेस का काम भला करना | Ashok gehlot said: BJP turn down Congress regime welfare schemes | Patrika News
अजमेर

बोले अशोक गहलोत….भाजपा का काम है नाम बदलना, कांग्रेस का काम भला करना

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरNov 24, 2018 / 08:33 pm

raktim tiwari

ashok gehlot critisize bjp

ashok gehlot critisize bjp

अजमेर. कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने पांच साल तक कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद व नाम बदलने का काम किया है। लेकिन हम भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। योजनाएं भाजपा शासन की हो या कांग्रेस शासन की, आमजन के लिए हितकारी होती हैं।
गहलोत ने यह बात नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई एक सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नसीराबाद विधानसभा वह सीट है जिसने प्रदेश में कांग्रेस को 21 सीटों पर सिमटने के बावजूद उप चुनाव में विश्वास दिलाया। नसीराबाद की जीत का मैसेज पूरे देश में गया। अब तक यहां कांग्रेस की जीत का अंतर 400-500 वोट का रहा है।
हमने चालू रखी थी शेखावत की योजनाएं
उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार को हराकर 1998 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। उन्होंने शेखावत सरकार की योजनाओं को चालू रखा। अधूरे कामों को पूरा कराया लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद करते हुए 17 हजार स्कूल बंद कर दिए। खाद्य सुरक्षा योजना में करीब एक करोड़ लाभार्थियों के नाम काट दिए।
इनको भी किया बंद
वसुंधरा सरकार ने योजना में पॉस मशीन लागू कर करीब 25 लाख परिवार को 2 रुपए किलो गेहूं से वंचित कर दिया। इसी तरह मनरेगा के काम बंद करा दिए। यह भाजपा सरकार की नकारात्मक सोच का नतीजा है लेकिन कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है। गहलोत ने केन्द्र व राज्य सरकार की खामियां भी गिनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो