scriptइन खास झीलों में कर सकेंगे आप सैर-सपाटा, तैयार हो जाएं इस नायाब तोहफे के लिए | Beautification of Lake soon, tourist visit in special lakes | Patrika News
अजमेर

इन खास झीलों में कर सकेंगे आप सैर-सपाटा, तैयार हो जाएं इस नायाब तोहफे के लिए

सौन्दर्यीकरण एवं वहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

अजमेरApr 07, 2018 / 03:43 pm

raktim tiwari

lake beautification work

lake beautification work

जिले की प्रमुख झील आनासागर, किशनगढ़ की गुंदोलाव तथा केकड़ी की कनक सागर झीलों का सौन्दर्यीकरण एवं वहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं झील क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाएगा। यह निर्णय जिला कलक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय झील संरक्षण समिति की बैठक में लिया गया।
व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने की करें पुख्ता व्यवस्था

जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि वे आनासागर झील के चारो ओर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाए। वहीं आवासीय स्वीकृतियों के स्थान पर व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि झील में नहाने व कपड़े धोने पर रोक है। ऐसे में यदि कोई इस प्रकार का कृत्य करता है तो नगर निगम कार्यवाही करे।
झील अधिसूचित, लेनी होगी प्राधिकरण की स्वीकृति

जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि झील सीमा क्षेत्र में राजस्व मैप के अनुसार सर्वे कर मोटाम लगाए जाए। उन्होंने कहा कि झील को अधिसूचित घोषित कर दिया गया है। ऐसे में झील क्षेत्र में यदि कोई कार्य कराया जाता है तो झील प्राधिकरण की स्वीकृति अवश्य ली जाए।
मिनी बर्ड सेंचुरी की ली जानकारी
बैठक में बताया गया कि आनासागर झील से मत्स्य का ठेका लगभग 1.30 करोड़ का होता है। जिला कलक्टर ने ठेके राशि में से कुछ राशि प्राधिकरण को दिए जाने के संबंध में राज्य सरकार को लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने सागर विहार के पास मिनी बर्ड सेंचूरी की प्रगति की भी स्मार्ट सिटी के अधिक्षण अभियंता से जानकारी प्राप्त की। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा झील क्षेत्र के कुछ खसरे छूटने के संबंध में लिखा गया है। जिस पर जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को संबंधित खसरों का प्रशिक्षण एवं सर्वे कराने के भी निर्देश दिए।
गुंदोलाव झील होगी अधिसूचित

किशनगढ़ की गुंदोलाव झील को अधिसूचित करने के संबंध में सरकार को अनुशंसा भिजवायी गई थी। जिसका पुन स्मरण कराने का निर्णय लिया गया। झील में फाउंटेन लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसी प्रकार केकड़ी के कनक सागर को भी विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंताए उपखण्ड अधिकारी केकड़ी, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी तथा एसटीपी का प्रतिनिधि मिलकर प्रस्ताव तैयार करेंगे।
बिचड़ली तालाब, फूल सागर पर भी चर्चा
बैठक में अजमेर के फॉयसागर तालाब, ब्यावर के बिचड़ली तालाब तथा खरवा के निकट फूल सागर तालाब को भी विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया है। बैठक में एसीईओ भगवत सिंह, नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता, उपवन संरक्षक अजय चितौड़ा, समस्त नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Home / Ajmer / इन खास झीलों में कर सकेंगे आप सैर-सपाटा, तैयार हो जाएं इस नायाब तोहफे के लिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो