30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी

सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरीराजकीय अमृतकौर चिकित्सालय : वायरल का प्रकोप, आउटडोर में पांच सौ तक पहुंची मरीजों की संख्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 11 Sep 2019, 4:23 PM IST

सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी

सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी


ब्यावर. मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। यही कारण है कि राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के आउटडोर में उल्टी-दस्त, सर्दी, खासी व जुकाम के करीब पांच सौ रोगी रोजाना परामर्श ले रहे है। यहां पर पर्ची काउन्टर हो या हो दवा काउन्टर, चिकित्सक कक्ष के बाहर हो या फिर जांच कक्ष के बाहर, हर जगह कतार देखी जा सकती है। अमृतकौर चिकित्सालय में पाली, राजसमंद, भीलवाडा जिले के ब्यावर से सटे क्षेत्रों के मरीज आते है। यहां पर प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मरीज चिकित्सा परामर्श के लिए आते है। इसमें से पांच सौ मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी बुखार के आ रहे है। इसके अलावा उल्टी दस्त के मरीज भी आ रहे है। यही कारण है कि वायरल के बढ़ते प्रकोप से चिकित्सक भी मुंह पर मास्क लगाकर उपचार कर रहे है।

कतार की नहीं मिट रही परेशानी
चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को कतार की समस्या से जुझना पड़ रहा है। मरीज के आने पर पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगना पड़ता है। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए फिर से कतार में इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद अगर चिकित्सक जांच लिख दे तो फिर वहां पर भी कतार में खड़ा रहना पड़ता है।

इनका कहना है...रोजाना पांच सौ के करीब मरीज सर्दी जुकाम, खासी, बुखार, उल्टी व दस्त के आ रहे है। बीमार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। गर्म पानी का सेवन करें। -डॉ. सुनील कुमावत, चिकित्सक, एकेएच ब्यावर