scriptBig Issue: आपको नहीं है कोई चिंता, साहब यूं तो खत्म हो जाएगा पुष्कर सरोवर | Big Issue: Danger over pushkar lake, water crisis increase problem | Patrika News
अजमेर

Big Issue: आपको नहीं है कोई चिंता, साहब यूं तो खत्म हो जाएगा पुष्कर सरोवर

बड़ी संख्या में पुरोहित पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर एकत्र हो गए तथा घाट पर पूजा-पाठ की दुकानें बंद करा दी गईं।

अजमेरApr 06, 2019 / 04:49 pm

raktim tiwari

pushkar city

pushkar city

पुष्कर

पुष्कर सरोवर में गिरते जलस्तर का समाधान नहीं निकाले जाने पर पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिला कलक्टर पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मा मंदिर के नीचे सीढिय़ों पर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी देविका तोमर, तहसीलदार पंकज बडगूजर, थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा ने मौके पर पहुंच वार्ता का प्रयास किया, लेकिन विरोध जारी रहा।
इसके बाद प्रशासन स्तर पर जलदाय, विद्युत, पालिका सहित अन्य सरकारी महकमों के अधिकारियों की टीम गठित की गई तथा सरोवर में जलस्तर कायम रखने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इससे पूर्व सरोवर की दुर्दशा को लेकर पुरोहितों का शिष्टमंडल जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा से मिलने गया। चुनावी व्यस्तता के चलते कलक्टर ने मुलाकात नहीं की। आरोप है कि कलक्टर कार्यालय पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पुरोहितों के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुरोहित पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर एकत्र हो गए तथा घाट पर पूजा-पाठ की दुकानें बंद करा दी गईं।
किया प्रदर्शन

पुरोहितों ने ब्रह्मा मंदिर की सीढिय़ों पर बैठकर जिला कलक्टर के खिलाफ दो घंटे प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर तहसीलदार बडग़ूजर ने मौके पर पहुंच समझाइस का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आक्रोशित पुरोहित जिला कलक्टर के पुष्कर आने पर अड़े रहे। मामला तूल पकडऩे पर शाम को एसडीएम तोमर ने मौके पर पहुंच पुरोहितों से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी बीच पुरोहित रवि बाबा ने आरोप लगाया कि तहसीलदार पंकज बडग़ूजर ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है।
टीम गठित

विवाद बढऩे पर एसडीएम तोमर ने सरोवर में जलस्तर बढ़ाने की रिपोर्ट तैयार करने के लिए जलदाय, विद्युत, पालिका के अधिकारियों की टीम गठित कर दी, वहीं जिला कलक्टर के निर्देश पर जलदाय विभाग के एसई ने उपखंड कार्यालय में पुरोहितों व प्रशासन के साथ समाधान खोजने के प्रयास शुरू कर दिए।

Home / Ajmer / Big Issue: आपको नहीं है कोई चिंता, साहब यूं तो खत्म हो जाएगा पुष्कर सरोवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो