30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 4 करोड़ 10 लाख रुपए की योजना यहाँ सीवरेज के गंदे पानी में सड़क पर बहती नजर आ रही है….पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री की ओर से सरोवर में गंदे पानी की जावक रोकने के लिए 4 करोड़ 10 लाख रुपए की योजना क्रियान्वित करने की घोषणा लेकिन अब तक यह घोषणा ठंडे बस्ते में ही पड़ी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 25 Jun 2018, 4:15 PM IST

Big problem : sewerage water flowing in lake of pushkar

परिक्रमा मार्ग के हालात : श्रद्धालुओं की भावनाएं हो रही आहत

पुष्कर. सरोवर में सीवरेज और बरसात के गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से घोषित योजना पर अब तक अमल नहीं हो पाया है। इसी के चलते सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर पिछले कई दिन से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्या से पूरी तरह निजात नहीं मिल पा रही है।

गत वर्ष 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ब्रह्मा मंदिर के एंट्री प्लाजा निर्माण के शिलान्यास के दौरान सरोवर में गंदे पानी की जावक रोकने के लिए 4 करोड़ 10 लाख रुपए की योजना क्रियान्वित करने की घोषणा की थी।
इसके बाद प्रशासन ने अहमदाबाद से विशेषज्ञ बुलवाकर पूर्णकुंड जलाशय के पास गढ़ा खुदवाया तथा योजना की क्रियान्विति की घोषणा की, लेकिन अब तक यह घोषणा ठंडे बस्ते में ही पड़ी है। आठ माह बाद भी पुष्कर सरोवर में सीवरेज के पानी की आवक रोकने के उपाय नहीं किए जा सके हैं।

परिक्रमा मार्ग के हालात : श्रद्धालुओं की भावनाएं हो रही आहत

सरोवर के उत्तरमुखी हनुमान मंदिर से ब्रह्मा घाट की ओर के परिक्रमा मार्ग पर आए दिन गंदा पानी बहकर आ रहा है। गत दिनों इसी गंदे पानी से गुजरकर एक शवयात्रा को ले जाने पर मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदे पानी की आवक रोकने के शीघ्र उपाय नहीं किए गए तो सरोवर में एक बार फिर बरसात एवं सीवरेज का मिश्रित पानी जाएगा।

यहाँ भी फैली है सूद की अमरबेल , जो निगल रही है लोगों का जीवन

गहलोत आज अजमेर आएंगे

अजमेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अजमेर आएंगे। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के अनुसार गहलोत सोमवार रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह हिंडोली में प्रस्तावित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में गहलोत कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।