scriptAjmer Election- 477 दिन में ही पांच गुना वोटों से पलटवार | bjp has take a big lead in ajmer | Patrika News
अजमेर

Ajmer Election- 477 दिन में ही पांच गुना वोटों से पलटवार

– सेमीफाइनल में कांग्रेस इठलाई, फाइनल में भाजपा ने की भरपाई
लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस 84,414 वोट से जीती थी, मुख्य चुनाव में 4,16,424 वोट से हुई हार
 

अजमेरMay 25, 2019 / 01:59 pm

Amit

ajmer bjp julus

Ajmer Election- 477 दिन में ही पांच गुना वोटों से पलटवार

चन्द्रप्रकाश जोशी

अजमेर. राजनीति की पिच पर खेले गए सेमीफाइल (उपचुनाव) मुकाबले में कांग्रेस ने मुकाबला जीत कर जश्न मनाया। इसके बूते प्रदेश की फिजां बदलते हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बना ली। मगर 477 दिन के बाद ही फाइनल मुकाबले के परिणाम ने पांच गुना वोटों से जीत भाजपा की झोली में डाल दी। इस तरह के फाइनल मुकाबले का अंदाजा कांग्रेस को कतई नहीं था।
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने 84 हजार 414 मतों से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को हराया। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अजमेर जिले में फिर से भरपाई कर चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। उपचुनाव की मतगणना के 477 दिन बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया। जिस तरह लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने आठों विधानसभा सीटों से बढ़त बनाई उसी तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा ने करीब पांच गुना से भी अधिक वोटों से हराकर चारों खाने चित्त कर दिए।
केकड़ी विस क्षेत्र का अंतर विस. चुनाव में घटाया और लोस में बढ़त

पूर्व सांसद एवं प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गृह विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से उपचुनाव में 34790 वोटों की बढ़ती ली। मगर विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ते हुए 19461 की ही बढ़त रही। मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यहां से 38,773 वोटों से पिछड़ गए।
किशनगढ़ व दूदू में बही वोटों की ‘भागीरथी’

लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने किशनगढ़ से 4781 वोटों की लीड ली और विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश टांक ने 17452 वोटों की लीड बनाई, मगर लोकसभा चुनाव में किशनगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को रिकॉर्ड 69109 वोटों से बढ़त दी। इसी तरह दूदू में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को 7560 वोटों से जिताया, विस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल नागर को 14779 वोटों से जीत दर्ज कराई। मगर लोकसभा चुनाव में 61075 वोटों से भाजपा प्रत्याशी चौधरी को बढ़त दिला दी।
कांग्रेस विधायक, मंत्री नहीं जिता पाए अपने क्षेत्र में

मसूदा विधायक राकेश पारीक एवं केकड़ी विधायक व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा दोनों अपने क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला सके। विधानसभा चुनाव में लोस क्षेत्र की आठ सीटों में से मसूदा एवं केकड़ी से ही कांग्रेस जीत पाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो