scriptajmer bypoll: अजमेर में भाजपा ने झौंकी ताकत, सड़कों पर नजर आई पूरी सरकार | BJP road show in ajmer Hole ministry on road | Patrika News
अजमेर

ajmer bypoll: अजमेर में भाजपा ने झौंकी ताकत, सड़कों पर नजर आई पूरी सरकार

केसरिया वेश, सिर पर केसरिया पगड़ी, ढोल पर केसरिया रंग छाया रहा।

अजमेरJan 28, 2018 / 07:50 am

Prakash Chand Joshi

bjp raod show in ajmer

bjp raod show in ajmer

चंद्रप्रकाश जोशी/अजमेर।

भाजपा ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झौंक दी है। रोड शो के माध्यम से सरकार सड़कों पर नज आई। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार केत हत भाजपा सरकार के साथ मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में जनसंपर्क किया। केसरिया वेश, सिर पर केसरिया पगड़ी, ढोल पर केसरिया रंग छाया रहा।
भाजपा का रोड शो राजा साइकिल जिनदत्त सूरी सर्किल से प्रारंभ होकर श्रीनगर रोड, केसरगंड, सीताराम बाजार पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ एवं भाजपा प्रत्याशी लाम्बा को माला पहनाकर स्वागत किया। कई समाज के लोगों ने भाजपा के समर्थन का आश्वासन दिया। भाजपा जनसंपर्क के लिए करीब एक किमी से अधिक तक वाहनों की कतारें लग गई।
बाद में जनसपंर्क काफिला डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल होतु हुए बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंचा। रोड शो में सरकार, प्रभारी मंत्री, संगठन प्रभारी, विधायक, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह रहे मौजूद

दोपहर में सरकार खुद जनसंपर्क के लिए पहुंचीं। भाजपा प्रत्याशी लाम्बा, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, केन्द्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, केबिनेट मंत्री यूनुस खान, प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी, अरुण चतुर्वेदी, संगठन प्रभारी मेघराज लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, भाजयुमो अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, लाम्बा की ***** डॉ. सुमन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।
रामस्वरूप भोला है, जिताकर दिल्ली भेजना है

सरकार का रोड शो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बजरंगगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर रोड शो का समापन हुआ। भाजपा प्रत्याशी लाम्बा के साथ वाहन में सवार सरकार ने कहा कि रामस्वरूप भोला है, और सामने……, रामस्वरूप को जिताकर दिल्ली भेजना है। सभी कार्यकर्ता 29 जनवरी को मतदान करें और अधिकाधिक मतदान कराएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो