scriptबिजली कटौती और नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन | BJP's demonstration against power cuts and policies | Patrika News
अजमेर

बिजली कटौती और नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

– राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस की कथित कुशासित नीतियों एवं अघोषित बिजली कटौती पर आक्रोशित होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर को सौंपा गया।
 

अजमेरMay 05, 2022 / 01:19 am

Dilip

बिजली कटौती और नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

बिजली कटौती और नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

धौलपुर. भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस की कथित कुशासित नीतियों एवं अघोषित बिजली कटौती पर आक्रोशित होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर को सौंपा गया। ज्ञापन से पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। इसके बावजूद सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। गहलोत के नेतृत्व में विद्युत कटौती और हिंदू आस्थाओं पर कुठाराघात सोची समझी रणनीति है। नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद कुक्कू शर्मा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार को केसरिया रंग से नफरत सी हो गई है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर, राजाखेड़ा विधानसभा सह प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेम सिंह लोधा, शहर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी, कोठी मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी, जिला मंत्री विनय परमार, कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीनिवास प्रधान, महेश कोली पार्षद, महेंद्र सिंह पार्षद, राम शर्मा पार्षद, अनिल धारिया पार्षद, इमरान कुरैशी पार्षद, कोठी मंडल महामंत्री हेम सिंह बघेल, युवा मोर्चा महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजावत, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल जाट, टिहरी मंडल प्रभारी मुकेश हनुमानपुरा, कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान, रियाज खान शकील खान आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाडिय़ा और विधानसभा के सह प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा की मौजूदगी में मनियां तहसीलदार को भाजपा मनियां और मांगरोल मंडल ने संयुक्त रूप से राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यज्ञ त्यागी, मनियां मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, शेर सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरदीप कुशवाहा, कौशल पाराशर, रवि त्यागी, परीक्षित परमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Ajmer / बिजली कटौती और नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो