अजमेर

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी नए साल में – पूनिया

ajmer news : राजस्थान में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा अगले साल ही संभव है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसके संकेत दिए हैं। अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब पूनिया ने कहा कि दिसम्बर के बाद ही नई कार्यकारिणी आ पाएगी।

अजमेरDec 01, 2019 / 01:14 pm

युगलेश कुमार शर्मा

bjp

अजमेर. राजस्थान में भाजपा (bjp) की नई कार्यकारिणी की घोषणा अगले साल ही संभव है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (satish punia) ने इसके संकेत दिए हैं। अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mds univercity) में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब पूनिया ने कहा कि दिसम्बर के बाद ही नई कार्यकारिणी आ पाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी पार्टी में संगठनात्मक संरचना का कार्य चल रहा है। दिसम्बर में यह कार्य पूरा हो जाएगा। दिसम्बर के बाद नई कार्यकारिणी आ जाएगी। गौरतलब है कि पूनिया ने फिलहाल अपनी नई टीम की घोषणा नहीं की है। निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा में नई कार्यकारिणी गठन का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने भाग-दौड़ शुरू कर दी है।
READ MORE : प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तय समय पर होगी : आयोग

पत्रकारों से बातचीत में पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत को राजनीति का अनुभव हो सकता है, लेकिन वे अल्पज्ञानी हैं। उन्हें मोदी राज में लोकतंत्र खतरे में दिखता है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में जितने विध्वसंक फैसले लिए हैं, वे शायद भूल गए। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप से पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्हीं की पार्टी की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने ही देश में आपातकाल लगाया था। इतना ही नहीं 81 बार धारा 356 का दुरुपयोग किया गया। वर्ष 1980 में हरियाणा में देवीलाल की जगह भजनलाल सीएम बना दिए गए। राजभवन से मनमाने फैसले लिए गए। पूनिया ने कहा कि गहलोत अपनी पार्टी के कृत्य भूलकर मोदी राज को कोस रहे हैं।

न उनकी जीत, न हमारी हार

महाराष्ट्र में हुए सियासी ड्रामेबाजी, निकाय चुनावों में हार और मोदी का जादू फीका पडऩे से जुड़े सवाल पर पूनिया ने कहा कि मोदी 130 करोड़ जनता के प्रतिनिधि हैं। वे कोई जादूघर नहीं है। मोदी भ्रष्टाचार को जड़-मूल से समाप्ति में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में न तो कांग्रेस जीती है और न भाजपा हारी है।

Home / Ajmer / भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी नए साल में – पूनिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.