30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी का मुकुट लौटाया, बोले किसी बेटी को दें छात्रवृत्ति

ajmer news : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार को अजमेर आए। उन्होंने यहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्र नेताओं की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट पहनाए जाने की इच्छा व्यक्त की गई। पूनिया ने यह मुकुट यह कह कर लौटा दिया कि यह किसी बेटी की छात्रवृत्ति के रूप में काम आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 30 Nov 2019, 11:28 PM IST

चांदी का मुकुट लौटाया, बोले किसी बेटी को दें छात्रवृत्ति

चांदी का मुकुट लौटाया, बोले किसी बेटी को दें छात्रवृत्ति

अजमेर. भाजपा (bjp) प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार को अजमेर (ajmer) आए। उन्होंने यहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्र नेताओं की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट पहनाए जाने की इच्छा व्यक्त की गई। छात्र नेता चांदी का मुकुट लेकर भी आए लेकिन यह सुनकर पूनिया सीधे माइक के पास पहुंचे और कहा कि मैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह से यह गुजारिश करता हूं कि यह मुकुट किसी बेटी के छात्रवृत्ति के रूप में काम आए। इसके बाद उन्होंने चांदी का मुकुट कुलपति को सौंप दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि देश के नौजवानों और विद्यार्थियों में देश और समाज को बदलने की ताकत है। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि परमाणु बम में सबसे अधिक ताकत होती है लेकिन देश के युवाओं में इतनी ताकत है कि 2022 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति के रुप में उभर सकता है।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में शनिवार छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि आज की राजनीति में काफी चुनौतियां हैं। नई पीढ़ी को समाज और राजनीति को बदलने का बीड़ा उठाना होगा।

कोई कमी नहीं आने देंगे-भागीरथ चौधरी

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन शून्य है । देश को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के बैठने के लिए विश्वविद्यालय में अच्छी से अच्छी व्यवस्था की जाएगी, इसका प्रस्ताव बना कर दें।