
अजमेर . सीबीएसई ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए सीबीएसई 6 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा। इसके ऑनलाइन फार्म की जांच के बाद बोर्ड ने मंगलवार को प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए। विद्यार्थी पंजीयन नम्बर और जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेंगे। पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक बोर्ड अप्रेल के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पत्र अपलोड करने थे। इसमें विलम्ब हुआ है।
इस बार उर्दू में भी पेपर
सीबीएसई पहली बार उर्दू भाषा में भी नीट का पेपर तैयार करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस्लामिक स्टूडेंट यूनियन की याचिका के बाद पिछले साल यह आदेश दिए थे। मालूम हो कि नीट का पेपर अंग्रेजी अैार हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में भी आता है। इस बार करीब 14 लाख विद्यार्थियों ने नीट के फार्म भरे हैं।
Published on:
18 Apr 2018, 12:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.