अजमेर में ऐसे किया कांग्रेस ने चक्काजाम
केकड़ी में भी प्रदर्शन, किया चक्काजाम

अजमेर. किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की ओर से अजमेर में बस स्टैंड के सामने अम्बेडकर सर्किल के पास चक्काजाम कर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से केन्द्र सरकार एवं कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की गई। उन्होंने कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। यहां अम्बेडकर सर्किल पर सड़क के दोनों ओर धरने पर बैठ गए। चक्काजाम करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कृषि मंत्री तोमर सहित अन्य के नारेबाजी की। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बताया। हालांकि इस दौरान किसानों की संख्या नहीं के बराबर थी।
केकड़ी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
केकड़ी मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि कानूनों को काला कानून की संज्ञा देते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं असर
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं टोल नाके पर ***** जाम का कोई असर नजर नहीं आया। हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी रही।
अब पाइए अपने शहर ( Ajmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज