scriptमौसम मटमैला : छाया रहा धूल का गुबार | Patrika News
अजमेर

मौसम मटमैला : छाया रहा धूल का गुबार

वाहन चालकों व राहगीरों को हुई परेशानी

अजमेरJun 08, 2024 / 02:06 am

tarun kashyap

ajmer weather

आसमान से धरती तक बारीक धूल मंडराई

अजमेर. मौसम ने शुक्रवार को रंग बदला। आसमान से धरती तक बारीक धूल मंडराई। हवा में धूल तैरने से घरों-सड़कों, वाहनों और पेड़-पौधों पर धूल जम गई। चालकों और राहगीरों को परेशानियां हुई। मंद-मंद हवा चलने के बाद भी गर्माहट बनी रही। अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलसुबह 4.30 बजे से धूल ने आसमान से धरती को ढांप लिया। बारीक मिट्टी आसमान से मानो बरसती नजर आई। इसके चलते अरावली की पहाडिय़ां भी मटमैली नजर आई। धूल के कण हवा में तैरते रहे। करीब 7.30 बजे सूरज निकला, लेकिन धूल के कारण मटमैला सा दिखा।

चहुंओर बारीक धूल

घरों-सड़कों, पेड़-पौधों और वाहनों पर धूल छाई रही। श्वांस के रोगियों को भी परेशानी हुई। लोग मुंह पर मास्क, रुमाल बांधकर निकले। वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड, जयपुर रोड, पंचशील, कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, आनासागर लिंक रोड, लोहागल, शास्त्री नगर, मेयो लिंक रोड सहित अन्य इलाकों में दिनभर मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहा। लोग मुंह पर मास्क, रुमाल बांधकर निकले। वाहन चालकों को भी परेशानियां हुईं।

Hindi News/ Ajmer / मौसम मटमैला : छाया रहा धूल का गुबार

ट्रेंडिंग वीडियो