30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज

पूजन और झंडारोहण के साथ पुष्कर होगा पशु मेले का उद्घाटन, दीपों से जगमग होंगे सरोवर के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 4 Nov 2019, 5:01 AM IST

आज पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज

आज पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज

पुष्कर (अजमेर). कार्तिक मास की गोपाष्टमी तिथि पर सोमवार को जिला प्रशासन स्तर पर सुबह साढे़ आठ बजे पुष्कर सरोवर के गऊ घाट पर मंत्रोच्चार से पूजन करने के बाद ११ बजे जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा मेला मैदान में झंडारोहण करके पुष्कर पशु मेले का उद्घाटन करेंगे। भगवान सूर्य के अस्ताचल में जाने से पूर्व पुष्कर सरोवर के किनारे बने ५२ घाट लाखों दीपक की रोशनी से जगमगा उठेंगे। कस्बेवासी, तीर्थ पुरोहित, जिला प्रशासन के अधिकारी, एवं स्कूली विद्यार्थी घाटों पर दीपदान करके जगतपिता ब्रह्मा के सतयुगी पुष्कर तीर्थ को नमन करेगे। इस दौरान घाटों पर रंगोलियां बनाई जाएगी तथा वराह घाट पर महाआरती आयोजन होगा।

होंगे कई कार्यक्रम

मेला मैदान में झंडारोहण के अवसर पर ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी एंड पार्टी का नगाड़ा वादन होगा। ऊंट सज्जा प्रदर्शन होगा तथा स्कूली छात्राएं रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देगी। मांडणा प्रतियोगिता होगी वहीं देशी एवं विदेशी खिलाडि़यों के बीच लगान की तर्ज पर फुटबॉल का मैच आकर्षण का केन्द्र रहेगा। मेला स्टेडियम पर रात्रि 7 बजे कबीर कैफे के नीरज आर्य की ओर से संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
पूजा से मेले की शुरूआत

पुष्कर मेले की शुरुआत प्रशासनिक, पुरोहितों व कस्बेवासियों की उपस्थिति में ८ नवम्बर को गऊ घाट पर पुष्कर सरोवर का मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके ही की जाएगी। यह पहली बार होगा जब धार्मिक मेले की शुरूआत पुष्कर पूजन से होगी। पुरोहितों ने इस पहल का स्वागत किया है। चुनावी आचार संहिता के कारण जिला प्रशासन पुष्कर मेले में संतो महंतो की सक्रिय भागीदारी को लेकर पूरी तरह से बचाव के साथ निर्णय ले रहा है। गौरतलब है कि पुष्कर मेले की बैठक में पालिकाध्यक्ष कमल पाठक सहित कस्बेवासियों ने सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य के सान्निध्य में पूजन करके मेले की शुरूआत करने का सुझाव दिया था इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
अधिकारियों को साफा पहनकर आना होगा

पुष्कर मेले का सोमवार को सुबह ९ बजे विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को साफा पहन का आने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों को साफा बांधना नहीं आता उन्हें सुबह ८.३० बजे ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना पड़ेगा जिससे उन्हें साफा पहनाया जा सके।